{"_id":"63bd64a18d48332b163ce2b6","slug":"central-university-teachers-leave-canceled-students-will-remain-on-holiday","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: केंद्रीय विश्वविद्यालय के शिक्षकों की छुट्टियां रद्द, विद्यार्थियों को रहेगा अवकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: केंद्रीय विश्वविद्यालय के शिक्षकों की छुट्टियां रद्द, विद्यार्थियों को रहेगा अवकाश
Tue, 10 Jan 2023 06:45 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 10 Jan 2023 06:45 PM IST
सार
प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय ने शिक्षकों की सर्दियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया है। हालांकि, विद्यार्थी 31 जनवरी तक अवकाश पर ही रहेंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय ने शिक्षकों की सर्दियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया है। हालांकि, विद्यार्थी 31 जनवरी तक अवकाश पर ही रहेंगे। सीयू प्रशासन ने टीचिंग स्टाफ की छुट्टियां रद्द करने का फैसला इस माह होने वाले राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) के दौरे के लिए कारण लिया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय ने 31 जनवरी तक टीचिंग स्टाफ और विद्यार्थियों को छुट्टियां घोषित की थी। इस माह नैक की टीम दौरे पर आ रही है। इस कारण शिक्षकों की छुट्टियों को 16 जनवरी से रद्द कर दिया गया है। विद्यार्थियों की छुट्टियां निरंतर 31 जनवरी तक जारी रहेंगी।
विज्ञापन