फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   central university of himachal.

हिमाचल से छिन सकती है सेंट्रल यूनिवर्सिटी

Tue, 14 Oct 2014 10:18 AM IST
सुनील चड्ढा/अमर उजाला, धर्मशाला
सुनील चड्ढा/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Tue, 14 Oct 2014 10:18 AM IST
विज्ञापन
central university of himachal.

केंद्रीय विश्वविद्यालय पर चल रहा जमीन का पेंच अगर जल्द न सुलझा तो हिमाचल के हाथ से सेंट्रल यूनिवर्सिटी फिसल सकती है। अगर केंद्रीय विवि के लिए सरकार ने जमीन जल्द फाइनल नहीं की तो केंद्र सरकार विवि को दूसरे राज्य में शिफ्ट कर सकती है।

विज्ञापन


यह आशंका इसलिए भी बन रही है, क्योंकि 12 और 13 सितंबर को चंडीगढ़ में देश भर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों और अन्य यूनिवर्सिटी के कुलपतियों की केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री के साथ रिट्रीट मीटिंग थी। इसमें मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कुलपतियों से केंद्रीय विश्वविद्यालयों की वर्तमान स्थिति के बारे में जाना।
विज्ञापन


इस दौरान पता चला कि देश भर के 16 में सिर्फ एक हिमाचल स्थित केंद्रीय विवि को ही जमीन नहीं मिली है। अन्य सभी 15 केंद्रीय विश्वविद्यालयों को जमीन मिल चुकी है। वहां निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। बैठक में बात उठी कि पांच वर्ष बाद भी हिमाचल में केंद्रीय विवि को जमीन नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सभी कुलपतियों को जनवरी 2014 तक अपने केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्वीकृत कोर्स शुरू करने की डेडलाइन दे दी गई। अब पेच यह है कि देश के अन्य 15 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दी डेडलाइन पर काम तो हो सकता है, लेकिन हिमाचल के केंद्रीय विवि का क्या होगा। हिमाचल के केंद्रीय विश्वविद्यालय को तो अभी तक जमीन ही नहीं मिली है। केंद्रीय विवि छतड़ी को 18 कोर्स यूजीसी से स्वीकृत हुए हैं।

ऐसे में जनवरी 2014 तक वह ये कोर्स शुरू कहां करेगा। उसके पास कक्षाओं को बैठाने के लिए जगह नहीं है। सूत्रों के अनुसार अब केंद्र सरकार राज्य सरकार से कह सकती है कि अगर आप केंद्रीय विवि को जमीन नहीं दे सकते तो इसे किसी दूसरे राज्य में शिफ्ट किया जाएगा। सरकार ने केंद्र से लिखित में वादा किया है कि वह केंद्रीय विवि को जमीन मुफ्त में देगी। वहां तक सड़क और बिजली पहुंचाना उसका काम होगा।

लेकिन, केंद्रीय विवि को संशोधित प्रस्तावों में ही उलझाया जा रहा है। बैठक के दौरान केंद्रीय विश्वविद्यालय छतड़ी के कुलपति प्रो. योगिंद्र वर्मा ने मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी को जमीन मामले की समस्या बताई। इस पर मंत्री ने कहा कि उन्होंने हिमाचल सरकार से पत्राचार किया है।

कोर्स शुरू करने को जनवरी 2014 तक डेडलाइन: वीसी
केंद्रीय विवि के वीसी प्रो. योगिंद्र वर्मा ने कहा कि विवि के लिए जमीन कहीं भी मिले, लेकिन जल्द मिलनी चाहिए। चंडीगढ़ में हुई बैठक में स्वीकृत कोर्स शुरू करने को जनवरी 2014 तक डेडलाइन दी गई है।


भाजपा नहीं चाह रही केंद्रीय विवि: सुधीर
शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने बताया कि केंद्र में सरकार बदलते ही यह ड्रामा शुरू हुआ है। भाजपा शासित केंद्र सरकार जानबूझकर चाह रही है कि हिमाचल से केंद्रीय विवि छीन लिया जाए। केंद्र में भाजपा के काबिज होते ही केंद्रीय विवि के लिए चिह्नित दोनों साइटों को रिजेक्ट कर देना, इसी मंशा को दर्शाता है। जहां तक राज्य सरकार की बात है तो मैं खुद भाजपा नेताओं के साथ मिलकर केंद्र से विवि के जमीन मसले पर बातचीत को तैयार हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed