फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   central university new campus in Dehra

सेंट्रल यूनिवर्सिटी का एक और कैंपस होगा शुरू, इस सत्र से लगेंगी कक्षाएं

Thu, 24 May 2018 10:58 AM IST
राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला
राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Thu, 24 May 2018 10:58 AM IST
विज्ञापन
central university new campus in Dehra

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) का इस शैक्षणिक सत्र से देहरा में भी कैंपस शुरू हो जाएगा। कांगड़ा के शाहपुर और धर्मशाला के बाद अब देहरा सीयू का तीसरा कैंपस होगा। शैक्षणिक सत्र 2018-19 के तहत एक अगस्त से देहरा में एमकॉम, राजनीतिक शास्त्र और फाइन आर्ट की कक्षाएं लगेंगी।

विज्ञापन


अभी ये कक्षाएं शाहपुर में लगती थीं। शाहपुर से एमबीए विभाग को भी धर्मशाला शिफ्ट किया जा रहा है। इससे देहरा में कैंपस को लेकर तमाम अटकलों पर विराम लग गया है। देहरा में पहली बार विवि के तीन स्नातकोत्तर कोर्स चलेंगे। इसके लिए देहरा बाजार में एक निजी भवन लिया गया है।
विज्ञापन


कैंपस के लिए पहले ही 300 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। तीनों कोर्सों के लिए 30-30 सीटों के बैच बैठेंगे। हालांकि, बीते साल लोगों के विरोध के बाद बीच सत्र में बायोलॉजी की कक्षाएं भी शुरू की गई थीं, लेकिन छात्रों को प्रैक्टिकल के लिए ढलियारा कॉलेज जाना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवि प्रशासन ने पूरी की तैयारी

central university new campus in Dehra

उधर, शाहपुर से इन विभागों को शिफ्ट करने की केंद्रीय विवि प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। वहीं, एमबीए विभाग की कक्षाएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) धर्मशाला के नए भवन में लगेंगी। इसके लिए स्कूल भवन का विवि ने अधिग्रहण कर लिया है।

शाहपुर में अब विज्ञान विषय के विभाग ही बचेंगे। पिछले शैक्षणिक सत्र में शाहपुर से विवि ने आर्ट्स विषय के कोर्स धर्मशाला शिफ्ट किए थे।  

इस सत्र के लिए विवि ने प्रवेश परीक्षा ले ली है। परीक्षा की मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। नए शैक्षणिक सत्र में धर्मशाला और शाहपुर के अलावा पहली बार देहरा में भी कक्षाएं शुरू की जा रही हैं। - कुलदीप चंद अग्निहोत्री, कुलपति केंद्रीय विवि 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed