{"_id":"6078431a9cb9fd2e5e126ce8","slug":"central-university-examinations-postponed-till-further-orders-students-also-stopped-coming","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय की परीक्षाएं आगामी आदेश तक टलीं, विद्यार्थियों के आने पर भी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय की परीक्षाएं आगामी आदेश तक टलीं, विद्यार्थियों के आने पर भी रोक
Thu, 15 Apr 2021 07:14 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 15 Apr 2021 07:14 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी (सीयू) ने भी परीक्षाएं आगामी आदेश तक स्थगित कर दी हैं। ऑफलाइन शैक्षणिक गतिविधियां भी आगामी आदेश तक बंद रहेंगी। सीयू प्रशासन ने प्राध्यापकों को घर या कार्यालय से ऑनलाइन पढ़ाई करने का विकल्प दिया है, जिसकी जानकारी सीयू प्रशासन को देना अनिवार्य होगा। सीयू कुलसचिव का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे हेमराज ने बताया कि कुलपति की अध्यक्षता में अधिष्ठाताओं और विभागाध्यक्षों की बैठक में उक्त निर्णय लिए गए हैं।
विज्ञापन
आगामी आदेश तक छात्रों का विश्वविद्यालय के अकादमिक परिसरों में प्रवेश वर्जित रहेगा। यह पाबंदी छात्रावासों पर जारी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि जो अध्यापक घर से पढ़ाई का विकल्प चुनेंगे, उन्हें अध्यापन संबंधित जानकारी विभागाध्यक्षों को प्रतिदिन देनी होगी। जो अध्यापक विश्वविद्यालय से अध्यापन कार्य का विकल्प चुनेंगे, उन्हें संबंधित विभागाध्यक्ष को सप्ताह के अंत में जानकारी देंगे। शैक्षणिक कर्मियों को बिना सक्षम प्राधिकारी की की स्वीकृति के बिना मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन