फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Central University campus will not be built in Jadarangal after Khanyara

धर्मशाला: खनियारा के बाद अब जदरांगल में भी नहीं बनेगा केंद्रीय विश्वविद्यालय कैंपस

Wed, 25 Aug 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 25 Aug 2021 05:00 AM IST
सार

जानकारी के अनुसार जदरांगल में लगभग 650 एकड़ भूमि केंद्रीय विवि के निर्माण के लिए चिह्नित की गई थी। इसमें से संस्थान के नाम पर केवल 50 एकड़ भूमि स्थानांतरण हुई है। शेष वन भूमि को केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की ओर से मंजूरी नहीं मिली है। 

विज्ञापन
Central University campus will not be built in Jadarangal after Khanyara
केंद्रीय विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के खनियारा के बाद अब चामुंडा के जदरांगल में भी हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय का परिसर नहीं बनेगा। इस जमीन को जियोलॉजिकल सर्वे की रिपोर्ट ने भवन बनाने से पूरी तरह नकार दिया है। यह खुलासा करीब एक सप्ताह पहले आई स्टेट जियोलॉजिकल सर्वे की रिपोर्ट से हुआ है। अब इस रिपोर्ट को जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया कोलकाता को भेजा गया है। अगर वहां से कोई सकारात्मक जवाब नहीं आता है तो जदरांगल में बनने वाले केंद्रीय विवि के हिस्से पर संकट के बादल छा सकते हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जदरांगल में लगभग 650 एकड़ भूमि केंद्रीय विवि के निर्माण के लिए चिह्नित की गई थी। इसमें से संस्थान के नाम पर केवल 50 एकड़ भूमि स्थानांतरण हुई है। शेष वन भूमि को केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की ओर से मंजूरी नहीं मिली है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की क्षेत्रीय टीम ने फरवरी में सर्वे कर जदरांगल में प्रस्तावित भूमि का जियोलॉजिकल सर्वे करवाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


अब सर्वे की रिपोर्ट आ गई है, जिसमें इस भूमि को भवन निर्माण के लिहाजा से उचित नहीं पाया गया है। गौर रहे कि हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय का धर्मशाला में 30 प्रतिशत, जबकि देहरा में 70 फीसदी हिस्सा बनना है। देहरा में विभाग को पर्याप्त भूमि मिल चुकी है। बता दें कि इससे पहले स्टेट जियोलॉजिकल टीम खनियारा की जमीन को पहले ही नकार चुकी है। इसी के बाद जदरांगल में जमीन देखी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जदरांगल में सीयू के लिए चिह्नित भूमि की स्टेट जियोलॉजिकल सर्वे की रिपोर्ट आ गई है। इस रिपोर्ट में इस भूमि को भवन निर्माण के लिए रिजेक्ट कर दिया गया है। - डॉ. एसपी बंसल, सीयू कुलपति 


जदरांगल में बनने वाले सीयू परिसर के लिए स्टेट जियोलॉजिकल सर्वे की रिपोर्ट आई है। इस रिपोर्ट को अब आगामी राय के लिए जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया कोलकाता भेजा है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी स्थिति साफ होगी।-डॉ. निपुण जिंदल, जिलाधीश कांगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed