{"_id":"6319f8853c9c7616e921bb5e","slug":"central-election-screening-committee-member-umang-said-will-give-tickets-only-after-assessment-at-the-ground","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Congress: केंद्रीय चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी सदस्य उमंग बोले- जमीनी स्तर पर आकलन के बाद ही देंगे टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Congress: केंद्रीय चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी सदस्य उमंग बोले- जमीनी स्तर पर आकलन के बाद ही देंगे टिकट
Thu, 08 Sep 2022 07:47 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 08 Sep 2022 07:47 PM IST
सार
केंद्रीय चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य उमंग सिंघार ने पत्रकारों से अनौपचारिक बात करते हुए उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर आकलन करने के बाद ही टिकट दिया जाएगा।
विज्ञापन
सोलन में केंद्रीय चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य उमंग सिंगर।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य उमंग सिंघार ने कहा कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व हिमाचल के विधानसभा चुनाव में जमीनी स्तर का नेता उतारना चाहता है। जिसे जनता खुद कहे कि यह चुनाव लड़े, उसी को टिकट दिया जाएगा। वह गुरुवार को सोलन में कार्यकर्ताओं के फीडबैक लेने के लिए पहुंचे थे। पत्रकारों से अनौपचारिक बात करते हुए उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर आकलन करने के बाद ही टिकट दिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने सुबह 10.00 से शाम 5.00 बजे तक सोलन और सिरमौर जिला की 10 विधानसभा सीटों में उम्मीदवारों के चयन के लिए कार्यकर्ताओं से फीडबैक भी लिया। लोक निर्माण विश्राम गृह में सिंघार ने सुबह एक-एक कर सभी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को बुलाकर बात की। फीडबैक देने के लिए कई नेता भी अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर सोलन पहुंचे। इसमें खासतौर पर सोलन के विधायक डॉ. धनीराम शांडिल, दून के पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी, पच्छाद के पूर्व विधायक गंगूराम मुसाफिर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन