फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   center grants 7 crore rupee for area development near china border in Himachal pradesh

केंद्र ने चीन से सटे इलाकों के लिए चेतावनी के साथ जारी किया बजट

Sun, 08 Jul 2018 01:12 PM IST
सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला, शिमला
सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 08 Jul 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
center grants 7 crore rupee for area development near china border in Himachal pradesh

चीन से सटे हिमाचल के सीमांत क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए गृह मंत्रालय ने चेतावनी के साथ 7.67 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी की है। सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम (बीएडीपी) के तहत हिमाचल सरकार को बजट जारी करते हुए केंद्र ने दो टूक कहा है कि अगर पैसा खर्च करने में किसी भी तरह की गड़बड़ी या लेटलतीफी पाई गई तो भविष्य के इस बजट में कटौती कर दी जाएगी।

विज्ञापन


यह ग्रांट इस साल की पहली किस्त है। बीएडीपी के तहत हर साल हिमाचल को करीब 25 करोड़ रुपये मिलते हैं। यह बजट सीमांत क्षेत्रों में सड़कों, पुलों समेत अन्य आधारभूत ढांचे पर पर खर्च किया जाता है।
विज्ञापन


बीते दिन भारत सरकार के गृह मंत्रालय में बीएडीपी के सेकेंड-इन-कमांड तरुण कुमार ने हिमाचल सरकार को पत्र लिखकर 7.68 करोड़ जारी करने की सूचना दी है। उन्होंने कहा है कि यह केंद्रीय सहायता या केंद्रीय हिस्से की वित्त वर्ष 2018-19 की पहली किस्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किन्नौर और लाहौल स्पीति से लगती है चीन सीमा

center grants 7 crore rupee for area development near china border in Himachal pradesh

इसे सीमांत क्षेत्र में पुलिस बल के पूंजीगत निवेश पर खर्च किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यह धनराशि के साथ शर्त भी लगाई है। मंत्रालय खर्च की तथ्यात्मकता और शुद्धता का भी निरीक्षण करेगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव मुख्यमंत्री डा. श्रीकांत बाल्दी ने कहा कि यह बीएडीपी की पहली किस्त है। हर साल की तरह आगे भी पैसा आता रहेगा।

सरकार इसके सही खर्च को सुनिश्चित करेगी। हिमाचल प्रदेश में चीन की सीमा किन्नौर और लाहौल स्पीति जिलों से लगती है। अनेक बार इस सीमा पर चीनी सैनिकों के भीतर बढ़ने की सूचनाएं भी आ चुकी हैं। ऐसे में इस सीमांत क्षेत्र के आधारभूत ढांचे के विकास पर केंद्र सरकार का खास ध्यान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed