{"_id":"63adc22c190f96249649c05e","slug":"cement-crisis-in-himachal-police-challan-trucks-in-arki-solan-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: चंडीगढ़ से सीमेंट लेकर आ रहे ट्रकों को ऑपरेटरों ने अर्की में रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: चंडीगढ़ से सीमेंट लेकर आ रहे ट्रकों को ऑपरेटरों ने अर्की में रोका
Thu, 29 Dec 2022 10:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अर्की (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, अर्की (सोलन)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 29 Dec 2022 10:08 PM IST
सार
ट्रक ऑपरेटरों ने अदाणी समूह के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने इसमें चार गाड़ियों को ओवरलोड पाया और उनके करीब 1,00,000 रुपये के चालान किए।
विज्ञापन
ओवरलोड ट्रकों के चालान करती पुलिस।
- फोटो : संवाद
विस्तार
दाड़लाघाट अंबुजा और बरमाणा एसीसी प्लांट बंद होने के बाद अब सीमेंट बाहरी राज्यों से मंगवाया जा रहा है। रोजाना प्रदेश में दोनों सीमेंट की सप्लाई ट्रकों में पहुंच रही है। वीरवार को भी अर्की के समीप 16 मील के पास एसीसी सीमेंट के गोदाम में चंडीगढ़ से छह मल्टी एक्सल ट्रकों में एसीसी सीमेंट पहुंचा।
विज्ञापन
जैसे ही गाड़ियां गोदाम के पास पहुंचीं तो दाड़लाघाट के ट्रक ऑपरेटरों को इसकी भनक लग गई। तुरंत दाड़लाघाट से कई ट्रक ऑपरेटर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गाड़ियों को खाली करने से रोक दिया। इस दौरान ट्रक ऑपरेटरों ने यहां पर अदाणी समूह के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
ट्रक ऑपरेटर हरीश कुमार, कुलदीप कंवर, काकू बंसल, इंद्रजीत, हैप्पी, संजय शर्मा, रामलाल, नरेश, मेहर चंद, जीवन आदि ने आरोप लगाया कि 12 टन पास गाड़ियों में बाहरी राज्यों से 20 टन से ज्यादा सीमेंट लोड किया जा रहा है। इससे दुर्घटना का भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों से जानबूझकर ओवरलोड गाड़ियां हिमाचल में भेजी जा रही है। इस दौरान पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने इसमें चार गाड़ियों को ओवरलोड पाया और उनके करीब 1,00,000 रुपये के चालान किए। चालकों को हिदायत दी कि दोबारा अगर ओवरलोडिंग की गई तो उन पर नियमों के तहत कार्रवाई होगी।