फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CCTV will be installed in HRTC buses

एचआरटीसी बसों में सुरक्षा के लिए सरकार ने उठाया ये कदम

Thu, 22 Feb 2018 01:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Thu, 22 Feb 2018 01:15 PM IST
विज्ञापन
 CCTV will be installed in HRTC buses

सरकार एचआरटीसी बसों में सवारियों की सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करेगी। निगम ने साढ़े तीन हजार बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का फैसला लिया है। इनसे चालकों-परिचालकों के व्यवहार के अलावा सवारियों की हर गतिविधियों पर भी नजर रहेगी। बाहरी राज्यों में हिमाचल की बसों में हो रही चोरी की घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा। 

विज्ञापन


हिमाचल की कुछेक वोल्वो बसों में इस तरह की व्यवस्था पहले से है। साधारण बसों में भी यह प्रावधान किया जा रहा है। निगम का मानना है लोकल बसों में भी कई बार सवारियां चालकों-परिचालकों की ओर से दुर्व्यवहार करने की शिकायत करती रही हैं, लेकिन कौन सही है कौन गलत इसका पता लगाना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन


अब सीसीटीवी कैमरे लगाने से बस के भीतर की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। सरकार की ओर से एचआरटीसी कार्यालय में इसका कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने बताया कि बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने से सवारियां सुरक्षित महसूस करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चलने वाली निजी और सरकारी बसों में किसी तरह की ओवरलोडिंग नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधुनिक तकनीकी से होगा बस अड्डों का निर्माण
परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के सभी बस अड्डों को आधुनिक किया जाएगा। अड्डों पर कैमरे स्थापित होंगे, वहीं सवारियों को बैठने के लिए उचित व्यवस्था भी की जाएगी। बसों को नियमानुसार और तय समयसारणी के हिसाब से अड्डों से रवाना किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed