हिमाचल के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों पर रहेगी सीसीटीवी की नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला, सोलन समेत कई जिलों में पीलिया फैलने के बाद प्रदेश सरकार ने अब सूबे के सभी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश जारी किए हैं। आईपीएच विभाग ने सभी जिलों में तुरंत व्यवस्था बनाने के निर्देश जारी किए हैं।
इन कैमरों से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों में हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। विभाग के अधिकारी हर पंद्रह दिन में फुटेज की जांच करेंगे ताकि गड़बड़ी को समय रहते पकड़ा जा सके। उधर, आदेश मिलते ही आईपीएच मंडी जोन के प्रमुख अभियंता ने सभी प्लांटों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
बता दें कि शिमला में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के गंदे पानी के अश्वनी खड्ड में मिलने से ही राजधानी और सोलन में पीलिया फैलना बताया जा रहा है। हिमाचल में मौजूदा समय में लगभग 66 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट हैं।
अनियमितता बरती तो होगी कार्रवाई
शिमला में फैले पीलिया के बाद आईपीएच महकमा अब किसी भी लापरवाही के मूड में नहीं है। प्लांट में सुविधानुसार जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे। सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड होने वाली हर प्रकार की गतिविधि 15 दिन तक उपलब्ध रखनी होगी। निरीक्षण या सीसीटीवी कैमरे में यदि कोई कर्मचारी ड्यूटी में अनियमितता बरतते हुए पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी।
प्रमुख अभियंता आईपीएच जोन मंडी राजेश बख्शी ने बताया कि सूबे के सभी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा स्थापित करने के निर्देश जारी हुए हैं। समय-समय पर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांटों का निरीक्षण करने को भी कहा गया है। अब प्लांट ठेकेदार लापरवाही बरतेंगे तो तुरंत नपेंगे।