फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cctv installed at ridge amd mall road.

सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में अब रिज और मालरोड

Wed, 03 Dec 2014 01:45 PM IST
Updated Wed, 03 Dec 2014 01:45 PM IST
विज्ञापन
cctv installed at ridge amd mall road.

शहर की मुख्य सैरगाह में अब सैलानी और स्थानीय लोग बेखौफ होकर घूम सकते हैं। यहां होने वाली हर गतिविधियों को सीसीटीवी फुटेज में कैद किया जा रहा है। आपराधिक किस्म के लोगों पर पुलिस आसानी से अंकुश लगा पाऐगी और संदिग्धों की तुरंत धरपकड़ हो पाएगी। सीसीटीवी में छह महीने की रिकार्डिंग रह सकती है।

विज्ञापन


रात के समय भी कैमरे अपना काम करेंगे। सीसीटीवी के लग जाने से पुलिस के गश्त दल को भी काफी हद तक सहूलियत मिल जाएगी। आराम से स्क्रीन में देखकर इन सैरगाहों पर निगरानी रख पाएंगे। जहां गड़बड़ नजर आएगी वहां झट से पुलिस नियंत्रण कक्ष से पुलिस टीम पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


शिमला पुलिस ने स्केंडल प्वाइंट, रिज और रानी झांसी पार्क में सीसीटीवी लगाए हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि इन कैमरों की रेंज में पूरा रिज मैदान, स्कैंडल प्वाइंट और मालरोड आ गए हैं। जिला पुलिस मुख्यालय में भी इसका कंट्रोल रहेगा। 24 घंटे यह कैमरे आन रहेंगे। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधियां इसमें कैद होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक पर बताओ एमसी को समस्याएं

cctv installed at ridge amd mall road.

देर से ही सही लेकिन अब नगर निगम भी हाईटेक होना शुरू हो गया है। निगम प्रशासन ने म्यूनिसपल कारपोरेशन शिमला नाम से फेसबुक पर पेज बन चुका है। इस पेज के जरिये शहर की जनता नगर निगम को अपनी समस्याओं, सुझावों और आपत्तियों से अवगत करा सकेगी। निगम अफसरों और कर्मचारियों का पेज पर ग्रुप बनाया गया है।

पेज को लाइक करने पर फेसबुक यूजर नगर निगम की नई योजनाओं से अपडेट हो सकेंगे। समस्याओं और सुझावों पर निगम ने क्या कार्रवाई की है। इसकी जानकारी भी लोगों को पेज के माध्यम से दी जाएगी। समस्याओं को बताने के लिए स्थानीय लोगों को अब नगर निगम दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी। फेसबुक पेज पर लोग फोटो अपलोड कर कमियों को उजागर कर सकेंगे।

बैनमोर वार्ड के लोग फेसबुक पर बता रहे हैं दिक्कतें

नगर निगम शिमला के दो वार्डों बैनमोर और इंजनघर के पार्षदों ने वार्डों के फेसबुक पर पेज बनाए हैं। दोनों वार्डों में लोग अपने पार्षदों को समस्याओं की फोटो भेजकर परेशानियों से अवगत करवा रहे हैं। पार्षद अनूप वैद और सुशांत कपरेट भी झट से समस्याओं की फोटो को नगर निगम के अफसरों को फार्वड कर अपडेट कर रहे हैं। पार्षदों ने स्थानीय लोगों को भी समस्याओं के स्टेटस से अवगत करवा रहे हैं।

नए आयुक्त नगर निगम को हाइटेक करने में जुटे

नए आयुक्त पंकज राय पदभार संभालने के बाद से नगर निगम को हाईटेक करने में जुट गए हैं। अफसरों को एसएमएस से बैठकों की जानकारी देने के अलावा सभी शाखाओं का रिकार्ड भी कंप्यूटर पर अपडेट हो रहा है। ताकि फाइलों का स्टेट्स जांचा जा सके। आयुक्त का कहना है कि तकनीक का लाभ उठाते हुए इस तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं।

वहीं नगर निगम के अफसरों को बैठकों की सूचना देने के लिए आईटी शाखा द्वारा मोबाइल फोन पर एसएमएस भेजे जा रहे हैं। किसके साथ, कितने बजे और किस विषय पर बैठक होगी। इसकी पूरी जानकारी एसएमएस के जरिये भेजी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed