फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CBSE started creative search for excellence programme

सीबीएसई देगा छात्रों को हुनर दिखाने का मौका

Fri, 08 Aug 2014 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 08 Aug 2014 11:51 PM IST
विज्ञापन
CBSE started creative search for excellence programme

सीबीएसई ने स्कूली छात्रों की लेखन प्रतिभा को निखारने और उन्हें कथाकार बनाने के मकसद से एक नया कार्यक्रम शुरू किया है। क्रिएटिव सर्च फॉर एक्सीलेंस प्रोग्राम में छात्रों को अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन


14 अगस्त तक आई लव रीडिंग प्रोजेक्ट में कथा, कहानी, अनुवाद हिंदी और अंग्रेजी में लिखकर प्रधानाचार्य से सत्यापित करवाकर सीबीएसई की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। सीबीएसई ने सभी संबद्ध स्कूलों को सर्कुलर जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


छात्रों की प्रविष्टियों में से रिजनल स्तर पर होने वाले सेमिफाइनल राउंड के लिए कुछ को चुना जाएगा। इसके बाद श्रेष्ठ प्रविष्टियों को दिसंबर में होने वाले राष्ट्रीय स्तर के फाइनल राउंड के लिए चुना जाएगा। बेस्ट स्टोरी और बेस्ट ट्रांसलेशन को बालकथा प्राइज स्टोरी का टाइटल मिलेगा। उसे बच्चों की कहानी की किताब में प्रकाशित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 अगस्त तक भेजें प्रविष्टियां
सीबीएसई स्कूलों के छात्रों को 14 अगस्त तक प्रविष्टियां अपलोड करनी होंगी। चौथी से सातवीं और आठवीं से बारहवीं कक्षा दो वर्ग रखे हैं। छात्रों को अपना वर्ग लिखकर स्टोरी और अनुवाद को प्रधानाचार्य से सत्यापित करवाकर सीबीएसई की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।

सेमिफाइनल में दोबारा लिखने का मौका
सेमिफाइनल में चुनी गई कहानी और अनुवाद को लिखने वाले छात्रों को पेशेवर लेखकों और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में अपनी स्टोरी और अनुवाद को सुधारने और दोबारा लिखने का मौका मिलेगा। यह राउंड अक्तूबर और नवंबर में प्रस्तावित है।


बेस्ट 200 स्टोरी भेजी जाएंगी फाइनल में

200 प्रविष्टियों को फाइनल के लिए चुना जाएगा। छात्र अपने अभिभावकों के साथ जाएंगे। दिल्ली में उनके लिए  तीन दिन की विशेष वर्कशाप भी होगी।

छात्रों में गजब का उत्साह

सीबीएसई से संबद्ध दयानंद पब्लिक स्कूल शिमला की प्रधानाचार्य शशिकिरण ने बताया कि छात्रों को जानकारी दे दी गई है। प्रविष्टियां आना भी शुरू हो गई हैं। छात्रों में भारी उत्साह है। डीएवी लक्कड़ बाजार की प्रधानाचार्य कामना बेरी ने कहा कि यह बच्चों के लिए लेखन प्रतिभा को दिखाने और उसे निखारने का अच्छा मौका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed