फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cbse paper leak case bank negligence found

सीबीएसई पेपर लीक: मैनेजर घर पर रहता था, कैशियर खोलता था बैंक

Thu, 12 Apr 2018 01:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Thu, 12 Apr 2018 01:09 PM IST
विज्ञापन
cbse paper leak case bank negligence found

12वीं कक्षा के अर्थशास्त्र के पेपर लीक मामले में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के ऊना शाखा के (हिमाचल प्रदेश) मैनेजर शेर सिंह की बड़ी लापरवाही सामने आई है। मैनेजर घर पर ही रहता था, जबकि कैशियर ओमप्रकाश बैंक खोलता था। नियमों के तहत मैनेजर को बैंक खोलना चाहिए था और अपनी देखरेख में ही स्ट्रांग रूम से पेपर निकलवाना चाहिए था।

विज्ञापन


इस मामले में डीएवी स्कूल के प्रधानाचार्य की लापरवाही भी सामने आई है। दिल्ली पुलिस इसे लेकर सीबीएसई और यूनियन बैंक के बड़े अधिकारियों को पत्र लिखने जा रही है। अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि परीक्षा केंद्र जाने से पहले पेपर बैंक में रखे जाते हैं। बैंक मैनेजर ही पेपरों को स्ट्रांग रूम में रखवाता है और वही निकलवाता है।
विज्ञापन


यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, ऊना का मैनेजर शेर सिंह ऐसा नहीं करता था। वह घर पर ही रहता और पेपर बैंक में रखवाने और बाहर निकलवाने का काम कैशियर ओमप्रकाश करता था। दिल्ली पुलिस गिरफ्तार आरोपी डीएवी स्कूल, ऊना के अर्थशास्त्र शिक्षक राकेश कुमार, क्लर्क अमित शर्मा व चपरासी अशोक को बुधवार को दिल्ली ले आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों की भी हो रही जांच

cbse paper leak case bank negligence found

एसआईटी के एक सदस्य ने बताया कि दिल्ली पुलिस बैंक के सीसीटीवी कैमरों की पूरी डीवीआर भी लाई है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि राकेश कुमार बैंक के स्ट्रांग रूम में अकेला गया था। कैशियर ओमप्रकाश स्ट्रांग रूम के बाहर कुर्सी पर बैठा है।

दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि बैंक के कई अधिकारियों से पूछताछ की गई है। दिल्ली पुलिस ने 12वीं कक्षा की उस छात्रा से पूछताछ नहीं की है, जिसे राकेश कुमार ने अर्थशास्त्र का पेपर दिया था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिन छात्रों के पेपर चल रहे हैं, उनसे पूछताछ नहीं की गई है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों का पांच दिन का रिमांड वीरवार को खत्म हो रहा है। पुलिस उन्हें कोर्ट में पेश करेगी।

हो सकता है कि 10वीं कक्षा का गणित का पेपर लीक करने के मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की टीम उन्हें रिमांड पर ले। गौरतलब है कि 12वीं कक्षा के अर्थशास्त्र पेपर लीक मामले और 10वीं के गणित के पेपर लीक मामले की जांच एसआईटी की अलग-अलग टीमें कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed