फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CBI interrogate CM Virbhadra singh Son Vikramditya singh at new delhi.

संपत्ति मामले में सीबीआई ने सीएम वीरभद्र के बेटे से 6 घंटे की पूछताछ

Wed, 22 Jun 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 22 Jun 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
CBI interrogate CM Virbhadra singh Son Vikramditya singh at new delhi.
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआई ने उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह से 6 घंटे तक पूछताछ की। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआई ने उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह से 6 घंटे तक पूछताछ की। मंगलवार को वह बतौर गवाह सीबीआई मुख्यालय में सुबह 11.30 बजे पेश हुए।

विज्ञापन


उनसे वीरभद्र की संपत्ति के हिसाब-किताब में गड़बड़ी पर सवाल किए गए। जांच एजेंसी ने पिता-पुत्र के दावों में अंतर के बारे में पूछताछ की। सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सीबीआई ने कहा था कि विक्रमादित्य को गवाह के तौर पर बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन


लिहाजा उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि सीबीआई विक्रमादित्य और उनकी बहन अपराजिता को पूछताछ के लिए समन भेजा था। इन दोनों ने दिल्ली हाईकोर्ट में आशंका जताई थी कि उन्हें पूछताछ के बहाने गिरफ्तार किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में पुख्ता सबूत का दावा कर रही है सीबीआई

CBI interrogate CM Virbhadra singh Son Vikramditya singh at new delhi.

इसी महीने 6.03 करोड़ रुपए की आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूछताछ के दौरान वीरभद्र ने उनके बच्चों की संपत्ति के बारे में जवाब देने से इनकार कर दिया था। विक्रमादित्य ने शुरुआती पूछताछ में कहा था कि उन्होंने अपनी संपत्ति का कुछ हिस्सा पिता के पैसे से खरीदा था।

सूत्रों ने बताया कि सीबीआई के पास वीरभद्र सिंह, उनके सहयोगी और साझेदार के खिलाफ मजबूत केस है, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों के नाम पर संपत्ति खरीदी। गौरतलब है कि 2009-12 के दौरान केंद्रीय मंत्री रहते वीरभद्र सिंह पर 6.03 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed