{"_id":"ab12a6200172389c5e715b0cc6f2fc5c","slug":"cbi-announced-50-thousand-reward-for-tracing-two-childrens","type":"story","status":"publish","title_hn":"करें ये काम, सीबीआई देगी 50 हजार ईनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करें ये काम, सीबीआई देगी 50 हजार ईनाम
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 24 Jul 2014 06:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई की विशेष टीम मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल के दो बच्चों की तलाश हिमाचल में कर रही है। केंद्रीय जांच ब्यूरो की हिमाचल ब्रांच को भी इस पर एक सर्कुलर भेजा गया है। सूचना देने वालों को सीबीआई ने 50 हजार रुपये इनाम देने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
सीबीआई मुख्यालय दिल्ली के विशेष कार्य बल के पुलिस महानिरीक्षक ने हिमाचल में भी इन बच्चों के होने की आशंका जाहिर की है। यह सूचना शिमला स्थित सीबीआई शाखा को दी गई है। सूत्रों के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक ने सीबीआई की शिमला शाखा को सूचित किया है कि मध्यप्रदेश के सतना के पतेरी क्षेत्र के निवासी धर्मेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय बृजमोहन सिंह के दो बेटे शिवराज सिंह, सिद्धार्थ सिंह और एक लड़की शिवानी सिंह उर्फ प्रिया दो अप्रैल 2010 से लापता हैं।
विज्ञापन
इन्हें 9 मई, 2010 को हावड़ा रेलवे स्टेशन कोलकाता में एक टांग से अपाहिज और दृष्टिहीन लड़के के साथ देखा गया है। उस लड़के का नाम विजय बताते हैं। शिवराज सिंह और सिद्धार्थ सिंह को तो उसी समय कोलकाता की एक संस्था अपने साथ ले गई, इसलिए ये वापस मिल गए, पर शिवानी और उस अपंग लड़के ने साथ जाने से इनकार किया।
विज्ञापन
सीबीआई की एसटीएफ शाखा दिल्ली में दोनों की गुमशुदगी पर एफआईआर दर्ज है। अब हिमाचल सीबीआई को भी इन्हें प्रदेश के भीतर खोजने को भी कहा गया है।