{"_id":"69c7e200b5e1a611be0ca16c","slug":"cauliflower-was-sold-at-rs-35-per-kg-in-dhali-mandi-shimla-news-c-19-sml1002-697400-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: ढली मंडी में फूलगोभी के \n35 रुपये प्रतिकिलो बिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: ढली मंडी में फूलगोभी के 35 रुपये प्रतिकिलो बिकी
विज्ञापन
मांग बढ़ने के बाद दामों में आया उछाल
मंडी में टुटू, गुम्मा, छैला, बलग से आ रही है फूलगोभी
परचून में 50 से 60 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंचे दाम
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। बाहरी राज्यों से मांग बढ़ने के साथ शहर में फूलगोभी के दामों में उछाल आया है। एक दिन पहले राजधानी की ढली सब्जी सब्जी मंडी में 20 से 25 रुपये प्रतिकिलो बिकने वाली फूलगोभी शनिवार को 30 से 35 रुपये प्रतिकिलो तक बिकी है। इसके अलावा लोअर बाजार स्थित सब्जी मंडी में शनिवार को फूलगोभी 50 से 60 रुपये प्रतिकिलो परचून भाव में बिकी।
होल सेल में जहां फसल के दाम बढ़ने से किसानों को राहत मिली है वहीं रिटेल में दाम बढ़ने से ग्राहकों की जेब का बोझ बढ़ गया है। बाहरी राज्यों से फूलगोभी की मांग आना शुरू हो गई है। कई किसान खेतों से सीधे ही बाहरी राज्यों में ज्यादा दाम मिलने की उम्मीद में सब्जियां बेचने के लिए भेज रहे हैं जिससे स्थानीय मंडियों में आपूर्ति घट गई है। इसकी वजह से दामों में उछाल आया है। ढली सब्जी मंडी में इन दिनों टुटू, गुम्मा, छैला, बलग और बागड़ी से गोभी की खेप पहुंच रही है। हालांकि फूलगोभी की खेप अभी मंडी से बाहरी राज्यों में नहीं भेजी जा रही है क्योंकि मांग के अनुसार कम सप्लाई होने के चलते इसे स्थानीय विक्रेता ही खरीद रहे है।
इसके अलावा मटर के दामों में भी उछाल आया है। दो दिन पहले ढली सब्जी मंडी में 25 से 40 रुपये प्रतिकिलो बिकने वाले मटर शनिवार को 40 से 45 रुपये प्रतिकिलो तक बिके। रिटेल में इसे 50 रुपये प्रतिकिलो तक दाम मिल। ढली सब्जी मंडी से मटर की सप्लाई मुंबई, गुजरात और दिल्ली भेजी जा रही है। ढली सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के सचिव बिट्टू वर्मा ने बताया कि फूलगोभी के दाम पिछले कुछ समय से स्थिर थे लेकिन अब दामों में उछाल आया है। आने वाले दिनों में मंडी में बीन सहित अन्य फसलों की आपूर्ति भी शुरू हो जाएगी।