200 मीटर खाई में गिरी कार, डॉक्टर की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के रामुपर बुशहर के ब्रौ थाने के तहत आने वाली कुश्वा खड्ड में एक कार 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से समेज पीएचसी में तैनात डाक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार देर शाम हुए हादसे की खबर पुलिस को शनिवार सुबह मिली। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने अगिभनशमन विभाग की मदद से शव बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अकुंर वर्मा 29 वर्ष, पुत्र रामचंद्र वर्मा, निवासी वार्ड नंबर चार शिवनगर हमीरपुर दो ढाई साल से समेज पीएचसी में बतौर डॉक्टर सेवाएं दे रहा था। शुक्रवार को अंकुर रामपुर में एक बैठक में भाग लेने आया था, बैठक के बाद वह समेज जाने के लिए वापस निकला था, तो कुश्वा खड्ड के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें चालक अंकुर वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।
परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो हादसे का पता चला
पुलिस ने शव को घटनास्थल से निकालकर रामपुर खनेरी अस्पताल लाया, जहां से उसका पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। अंकुर वर्मा के पिता रामचंद्र वर्मा और ग्रामीणों ने देर रात पुलिस को सूचित कर उसके घर न पहुंचने की शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद स्थानीय लोगों और मृतक के परिजनों ने अंकुर की तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन उन्हें कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह जब परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्हें हादसे का पता चला।
उन्होंने पुलिस को सूचित किया जिसके बाद पुलिस, अग्निशमन विभाग रामपुर और सीआईएसएफ झाकड़ी की मदद से मृतक को गहरी खाई से बाहर निकाला गया। डीएसपी आनी सुरेश चौहान ने बताया कि शुक्रवार देर शाम को कार हादसा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। खनेरी अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।