बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़े 5 लोगों को रौंदा, दो की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पर गिरे बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में कार ने सड़क किनारे खड़े कई लोगों को कुचल डाला। हादसे में दो की मौत हो गई है। मामला हिमाचल के ऊना का है। हादसा इतना भयानक था कि कार सड़क से खेतों में जा पहुंची।
पुलिस के अनुसार क्षेत्र के संतोषगढ़-अजोली मोड़ मार्ग पर एक निजी पैलेस के पास एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचल डाला। हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।
घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के शिकार हुए लोगों की पहचान इंद्र सिंह और गुरमीत सिंह निवासी मुंबई के रूप में हुई है। जो अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में आए हुए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
सड़क पर गिरे घायल बाइक सवारों को बचाने के दौरान हुआ हादसा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम संतोषगढ़ के पास एक सूमो ने अजोली की और जा रही एक मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
इसी दौरान अजोली की और से आ रही एक कार ने बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में ब्रेक लगाने की कोशिश की जिससे कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचलते हुए खेतों में जा लुढ़की।
हादसे में इंद्र सिंह और गुरमीत सिंह निवासी मुंबई की मौत हो गई। जबकि रमेश चंद, ईश्वर सिंह और भूपिंदर सिंह बुरी तरह से घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के ऊना अस्पताल भेजा गया है। उधर एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।