फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   car fell into deep trench after came into Grip of landslide

मलबे की चपेट में आने से खाई में लुढ़की कार, चार घंटे लगा जाम

Thu, 04 Jul 2019 11:10 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुवाड़ी (चंबा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुवाड़ी (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 04 Jul 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
car fell into deep trench after came into Grip of landslide
- फोटो : अमर उजाला

बरसात शुरू होते ही कालीघार ने भी रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। गुरुवार दोपहर एक बजे मूसलाधार बारिश के बाद कालीघार में अचानक भारी मलबा और पत्थर गिरने शुरू हो गए। इसके बीच अचानक यहां से गुजर रही एक कार फंस गई।

विज्ञापन


हालांकि चालक ने कार को मलबे से निकलने की कोशिश की लेकिन नाकाम होने के बाद किसी तरह से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इसके बाद मलबे की वजह से कार खाई में लुढ़क गई।
विज्ञापन


इससे मार्ग पर चार घंटों तक वाहनों की आवाजाही बाधित रही। इससे देखते ही देखते चुवाड़ी-लाहडू़ मार्ग के दोनों ओर छोटे और बड़े वाहनों की कतारें लग गई। आखिरकार, लोनिवि ने मौके पर पहुंचकर शाम चार बजे मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सड़क से नीचे लुढ़की कार को भी क्रेन के जरिये निकाल लिया गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर एक बजे के करीब हुई मूसलाधार बारिश से कालीघार से मलबा और पत्थर गिरने से सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई।

लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा

car fell into deep trench after came into Grip of landslide

गोपाल कृष्ण निवासी सलाह डाकघर सुंदरनगर कार में सवार होकर चुवाड़ी-लाहडू मार्ग से होकर दिल्ली जा रहा था। दोपहर एक बजे कालीघार नामक स्थान पर पहुंचने पर बारिश से गिरने वाले मलबे और पत्थर में कार फंस गई।

गोपालकृष्ण काफी देर तक गाड़ी को निकालने का प्रयास करने के बाद आखिकार बाहर निकला। देखते ही देखते कालीघार से आए मलबे से गाड़ी सड़क से नीचे लुढ़क गई। मार्ग बंद होने से गंतव्यों की ओर निकलने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

इसके चार घंटों के बाद लोनिवि ने मार्ग को वाहनों के लिए खोला। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बरसात के मौसम में हर साल कालीघार में भारी भरकम भूस्खलन होने से मार्ग बाधित हो जाता है। इस वजह से यहां से आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed