फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Car fell into a gorge in Dhelu on Mandi-Pathankot road MANY killed

दर्दनाक: गहरी खाई में गिरी कार, दो सगे भाइयों की मौत

Sun, 09 Jan 2022 05:48 PM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, द्रंग (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, द्रंग (मंडी) Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 09 Jan 2022 05:48 PM IST
सार

ढेलू के पास कार अनियंत्रित होकर पैरापिट को तोड़ती हुई करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। धमाके की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। घायलों को खाई से निकालकर एंबुलेंस से सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Car fell into a gorge in Dhelu on Mandi-Pathankot road MANY killed
क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोगिंद्रनगर के साथ लगते ढेलू नामक स्थान पर कार खाई में गिर गई। हादसे में पधर उपमंडल की जिल्हण पंचायत के लखवाण गांव के दो सगे भाइयों की मौत हो गई। इनमें एक सेना में तैनात था। तीन युवक गंभीर घायल हुए हैं। घायलों में मृतकों का तीसरा सगा भाई और दो चचेरे भाई शामिल हैं। हादसा रविवार सुबह करीब 9 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार सभी लोग पधर के लखवाण गांव के निवासी हैं। निजी कार्य से कांगड़ा के देहरा जा रहे थे। ढेलू के पास कार अनियंत्रित होकर पैरापिट को तोड़ती हुई करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। 

विज्ञापन


धमाके की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। घायलों को खाई से निकालकर एंबुलेंस से सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान बहादुर सिंह पुत्र हिम्मत राम और ज्ञान चंद पुत्र हिम्मत राम के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई थे।
विज्ञापन


इनका तीसरा सगा भाई नंद लाल और दो चचेरे भाई मुंशी राम पुत्र सुंदर सिंह और फतेह सिंह पुत्र शेर सिंह घायल हो गए हैं। मुंशी राम की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। दो घायलों का सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर में उपचार चल रहा है। मृतक बहादुर सिंह सेना में था। इन दिनों छुट्टी पर हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बद मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। स्थानीय लोगों की मानें तो यह हादसा कच्चे पैरापिट की वजह से हुआ। स्थानीय निवासी दिलीप सिंह, राजकुमार, मियां लाल, रमेश चंद और हरि सिंह ने कहा कि यहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। विभाग से मजबूत पैरपिट लगाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed