{"_id":"5c2cad22bdec2256df276933","slug":"car-catches-fire-on-highway-bilaspur-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर चलती कार में लगी आग, लोगों ने चार पर्यटकों की बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर चलती कार में लगी आग, लोगों ने चार पर्यटकों की बचाई जान
Thu, 03 Jan 2019 10:57 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जामली (बिलासपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जामली (बिलासपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 03 Jan 2019 10:57 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर डाबर में दिल्ली नंबर की एक कार आग लगने से जलकर राख हो गई है। कार में चार लोग भी सवार थे, जिन्हें स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला। सभी लोग सुरक्षित हैं। कार पूरी तह से जलकर नष्ट हो चुकी है। पर्यटक मनाली घूमने जा रहे थे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार एक कार (डीएल 8सीएनए-1428) में सवार होकर चार लोग चंडीगढ़ से मनाली की ओर घूमने जा रहे थे। जैसे ही वह चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर सुबह पांच बजे डाबर पहुंचे तो अचानक ही कार से धुआं उठना शुरू हो गया।
विज्ञापन
जैसे ही चालक ने कार से धुआं उठता देखा तो सड़क किनारे खड़ा कर दिया। अचानक ही कार में आग लग गई। इससे पहले वह कुछ कर पाते तो वहां पर अन्य वाहनों के चालक व स्थानीय लोग एकत्रित हो गए। जिसके बाद सभी को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
इससे पहले आग पर काबू किया जाता, कार जल गई। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।