हिमाचल: गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत, तीन घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के चंबा में सिहुंता-द्रमण मार्ग पर इंडस्ट्री एरिया हटली के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को सिविल अस्पताल कांगड़ा पहुंचाया। इसके साथ ही पुलिस को दुर्घटना के बारे में सूचना दी। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बुधवार शाम बालो राम पुत्र मुंशी राम निवासी हटली कार में सवार होकर सिहुंता से हटली की तरफ आ रहे थे। हटली इंडस्ट्री एरिया के पास पहुंचते ही अचानक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।
दो माह पहले हुई थी शादी, हादसे में उजड़ गया सुहाग
कार में रिजल पुत्र बालो राम, नरेश कुमार पुत्र कीकर सिंह, मीनाक्षी पत्नी नरेश कुमार और राशवी पुत्रि रविंद्र कुमार निवासी हटली सवार थे।हादसे में रिजल पुत्र बालो राम और नरेश कुमार पुत्र कीकर सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल शाहपुर भेजा गया। शवों का सिविल अस्पताल शाहपुर में गुरुवार को पोस्टमार्टम होगा। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला का सुहाग उजड़ गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल मीनाक्षी के पति नरेश कुमार की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार नरेश और मीनाक्षी की शादी को अभी माह का समय हुआ था। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि वाहन दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। थाना चुवाड़ी में केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।