फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   candidates facing technical problem for apply online for job on HPSSC Hamirpur Website

आवेदन को दो दिन बाकी, वेबसाइट में अपलोड नहीं हो रहे फार्म

Sat, 24 Oct 2020 05:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 24 Oct 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
candidates facing technical problem for apply online for job on HPSSC Hamirpur Website
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

वेबसाइट पर ऑनलाइन फार्म अपलोड न होने के चलते प्रदेशभर के सैकड़ों बेरोजगार युवाओं की धुकधुकी बढ़ गई है। दरअसल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने विभिन्न विभागों में 1756 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। लेकिन, वेबसाइट में फार्म अपलोड न होने से युवा निराश हैं। आलम यह है कि आवेदन करने को महज दो दिन बाकी हैं। ऐसे में उन्होंने कर्मचारी चयन आयोग से मांग की है कि इस दिक्कत को दूर किया जाए और आवेदन की तिथि बढ़ाई जाए। 

विज्ञापन


बता दें कि कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने विभिन्न विभागों में पदों को भरने के लिए 26 अक्तूबर तक इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इसके तहत जूनियर आफिस असिस्टेंट के 1160 पद भरने जाने हैं। इनमें 20 अक्तूबर को और 596 पदों को भी पोस्ट कोड 817 में जोड़ दिया गया है। इससे नौकरी का मौका मिलने से बेरोजगार युवा उत्साहित हैं। लेकिन बेरोजगारों की इस उम्मीद पर आयोग की वेबसाइट ने पानी फेर दिया है। युवाओं को आवेदन करने में दिक्कतें आ रही हैं। 
विज्ञापन


आवेदकों में नेहा, दीपशिखा, दीपक, अजय कुमार, पंकज कुमार, सुनील कुमार, रोहित कुमार, सचिन का कहना है कि वे ऑनलाइन फार्म अपलोड नहीं कर पा रहे हैं। वहीं, दीपक,  पंकज कुमार व अजय का कहना है कि उन्होंने आयोग के हेल्पलाइन नंबर पर कई बार कॉल कर समस्या के बारे में अवगत करवाने की कोशिश की। लेकिन, हर बार या तो फोन व्यस्त आता है या कोई उठाता ही नहीं है। सभी आवेदकों ने बोर्ड सचिव से मांग की है कि इस परेशानी को दूर कर आवेदन की तिथि बढ़ाई जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed