फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Cancer Reserach published in frontiers in immunology

शोध में दावा, कैंसर रोग की कोशिकाओं से भी हो सकता है इलाज

Sat, 04 Aug 2018 04:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 04 Aug 2018 04:34 PM IST
विज्ञापन
Cancer Reserach published in  frontiers in immunology

जानलेवा कैंसर रोग की कारक कोशिकाओं को परिवर्तित कर उन्हें इसी जानलेवा बीमारी में प्रतिरोधक की भूमिका में लाया जा सकता है। इस प्रक्रिया से जो कोशिकाएं रोग बढ़ाने का काम करती हैं, वही रोग से लड़ने में मदद करेंगी। हिमाचल के हमीरपुर जिले के निवासी डॉ. औरोविंद विद्यार्थी व अन्य शोधकर्ताओं की टीम ने यह दावा किया है।

विज्ञापन


खास बात है कि उनकी इस रिपोर्ट को विश्व विख्यात पत्रिका फ्रंटीयर इन इमूनोलॉजी ने प्रकाशित किया है। शोध में कैंसर रोग की कारण बनने वाली कोशिकाओं के विकास को रोकने का क्रम बताया गया है।
विज्ञापन


शोध का दावा है कि कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोका जा सकता है। यानी, कैंसर रोग से छुटकारा पाया जा सकता है। इस खोज में एक विशेष तकनीक से कैंसर कारक कोशिकाओं को परिवर्तित करके उन्हें कैंसर प्रतिरोधक किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Cancer Reserach published in  frontiers in immunology

यह कोशिकाएं स्वयं ही निष्क्रिय होकर रोग के विकास को रोकने में सहायक होंगी। यह खोज येल यूनिवर्सिटी न्यू हैवन अमेरिका एवं सूक्ष्म जीव प्रौद्योगिकी संस्थान चंडीगढ़ की सहभागिता से की गई है।

इसमें हीरानगर, हमीरपुर के भारतीय युवा अनुसंधानकर्ता डॉ. औरोविंद विद्यार्थी एवं उनके सहयोगी दल ने सूक्ष्म जीव प्रौद्योगिक संस्थान चंडीगढ़ के प्रो. जावेद आगरेवाला, पीजीआई चंडीगढ़ के प्रो. मनोज तिवारी और येल विश्वविद्यालय यूएसए के औषधि विभाग के डा. ऑस्कर, आर कोलगियो के मार्गदर्शन में यह खोज की। उनका दावा है कि निकट भविष्य में कैंसर रोग की रोकथाम में यह खोज मानवता के लिए एक वरदान सिद्ध हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed