फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Campus interview at mandi iti on 27 june

सुनहरा मौका, 2000 युवाओं को मिलेगी नौकरी

Thu, 26 Jun 2014 11:25 AM IST
Updated Thu, 26 Jun 2014 11:25 AM IST
विज्ञापन
Campus interview at mandi iti on 27 june

प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए आईटीआई मंडी में रोजगार के द्वार खुलने जा रहे हैं। नामी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी आईटीआई में 27 जून को कैंपस इंटरव्यू लेगी।

विज्ञापन


कंपनी को आईटीआई से पास आउट तथा ट्रेनी करीब दो हजार युवाओं की जरूरत है। आईटीआई के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी इंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि कंपनी को फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर, पेंटर, मोटर मेकेनिक, डीजल मेकेनिक, मोटर मेकेनिक ऑटोमोबाइल, ट्रैक्टर मेकेनिक, सीओई एडवांस (हीट इंजन एंड ऑटोमोबाइल) आदि ट्रेडों के दो हजार युवाओं की जरूरत है।
विज्ञापन


18-26 वर्ष है आयु सीमा

Campus interview at mandi iti on 27 june

आयु सीमा 18-26 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कंपनी शुरूआत में ही 15,273 रुपये मासिक वेतन देगी। इसके अलावा यूनिफार्म, शूज, कैंटीन सुविधा, ईएसआई कवरेज जीपीएआई (2 लाख), बोनस सहित अन्य सुविधाएं भी कंपनी की ओर से प्रदान की जाएंगी।

कंपनी के जारी कैलेंडर के तहत सभी छुट्टियां प्रदान की जाएंगी। कैंपस इंटरव्यू में प्रदेश भर से युवा भाग ले सकते हैं। साक्षात्कार की प्रक्रिया सुबह नौ बजे से दो बजे तक चलेगी।

इधर, आईटीआई मंडी के प्रधानाचार्य देवेंद्र राणा ने बताया कि नामी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी में रोजगार पाने का युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका है। प्रदेश भर से इच्छुक युवा आवश्यक दस्तावेजों के साथ कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed