फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CAG report, big currption in mid day meal in himachal.

बड़ा खुलासा, हिमाचल में भ्रष्टाचारी खा रहे हैं मिड डे मील

Sun, 27 Dec 2015 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 27 Dec 2015 09:57 AM IST
विज्ञापन
CAG report, big currption in mid day meal in himachal.

उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, दिल्ली समेत कई राज्यों में मिड डे मील के अनाज के आवंटन और सुपुर्दगी में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा पाया गया है। भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक यानी कैग ने इन अनियमितताओं को उजागर करते हुए केंद्र को इसकी जांच करवाने के लिए कहा है। कैग ने उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर, गाजीपुर और सहारनपुर में अनाज के आवंटन और सुपुर्दगी में फर्जीवाड़ा पाया है।

विज्ञापन


कैग ने कहा कि ठेकेदारों को अनियमित रूप से आवंटन की सुपुर्दगी की गई है। वहीं उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, जम्मू और कश्मीर, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और असम में केंद्र सरकार द्वारा आवंटित अनाज और उठाए गए अनाज के आंकड़ों में अंतर पाया गया।
विज्ञापन


राज्यों ने कम बताई अनाज की मात्रा

कैग ने कहा कि फर्जी आंकड़े दिखाए गए हैं। कैग ने केंद्र को इसकी जांच करवाने के लिए कहा है। वहीं कैग की जांच में पता चला कि केंद्र ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश में अनाज का आवंटन तो ज्यादा किया मगर इन राज्यों ने उठाए गए अनाज की मात्रा कम बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैग के मुताबिक 2,22,959 मीट्रिक टन अनाज कम उठाया गया था। कैग का कहना है कि मंत्रालय के रिकॉर्ड में अनाज के आंकड़ों में अंतर को अनाज के गबन और चोरी की संभावना को दिखाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed