फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cabinet minister sudhir sharma statement over Familyism politics

परिवारवाद की राजनीति को लेकर शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा का बड़ा बयान

Tue, 10 Oct 2017 08:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Tue, 10 Oct 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
cabinet minister sudhir sharma statement over Familyism politics

परिवारवाद की राजनीति को लेकर शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा का बड़ा बयान आया है। उन्होंने इस बयान से परिवारवाद की राजनीति को बढ़ावा देने वाले नेताओं की बोलती बंद कर दी है। 

विज्ञापन


शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि वे अपने परिवार से आखिरी नेता हैं। परिवार से अब कोई भी सदस्य राजनीति में नहीं आएगा। उन्हें परिवारवाद की राजनीति नहीं करनी है। 
विज्ञापन


मंगलवार को दाड़ी मेला मैदान में युवा पहचान रैली में शहरी विकास मंत्री मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता मेरे परिवार का सदस्य है। निकट भविष्य में कोई भी पार्टी कार्यकर्ता धर्मशाला का नेतृत्व कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका भरपूर सहयोग किया जाएगा। मैने धर्मशाला के विकास के लिए अपने चुनावी घोषणा पत्र से हटकर काम किए हैं। इसमें धर्मशाला को नगर निगम का दर्जा, दूसरी राजधानी, स्मार्ट सिटी जैसे कई काम हैं। 

ऐसी कोई भी सरकार नहीं है जो पूरे प्रदेश के हर युवा को सरकारी नौकरी दे सके। इसलिए, युवाओं को स्वरोजगार के लिए भी प्रयास करने चाहिए। युवा अच्छे दाम मिलने वाले ऑर्केट फूल तैयार करके अपनी आर्थिकी मजबूत कर सकते हैं। 

नगर निगम धर्मशाला की महापौर रजनी व्यास, उप महापौर देवेंद्र जग्गी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश धीमान, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष आरपी चोपड़ा, महासचिव शकुन मनकोटिया सहित विभिन्न वार्डों के पार्षद मौजूद रहे। 

युवाओं को सुधीर ने बांटे हेलमेट

cabinet minister sudhir sharma statement over Familyism politics

सुधीर शर्मा ने युवाओं को सुरक्षित बाइक चलाने का संदेश देने के लिए जोरावर स्टेडियम में करीब 300 हेलमेट निशुल्क बांटे। सैकड़ों युवाओं ही जोरावर स्टेडियम से दाड़ी मेला मैदान तक मंत्री के समर्थन में बाइक रैली निकाली। 

पुलिस मैदान से चुनावी शंखनाद फूकेंगे सुधीर
शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा पुलिस मैदान धर्मशाला से शीघ्र ही चुनावी शंकनाद फूंकेंगे। इसके लिए सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें कांग्रेस पार्टी के संगठन के आला नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा। इसके बाद धर्मशाला में चुनाव प्रचार शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed