{"_id":"620d2a8486a33d513f52b223","slug":"cabinet-minister-govind-thakur-visits-deepkamal-bjp-state-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: शिक्षा मंत्री के दीपकमल में बैठते ही तबादले करवाने पहुंचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: शिक्षा मंत्री के दीपकमल में बैठते ही तबादले करवाने पहुंचे लोग
Wed, 16 Feb 2022 10:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 16 Feb 2022 10:17 PM IST
सार
प्रदेश में तबादलों पर रोक होने के बावजूद तबादलों के आवेदन मिलने पर शिक्षा मंत्री ने उन्हें संबंधित विभागों को भेजने का लोगों को आश्वासन दिया।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के बुधवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय दीपकमल में बैठते ही तबादले करवाने वाले लोगों की भरमार लग गई। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने 38 समस्याओं की सुनवाई की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विकास कार्यों के मुद्दों को शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया। शिक्षा मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को मौके से फोन पर समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
प्रदेश में तबादलों पर रोक होने के बावजूद तबादलों के आवेदन मिलने पर शिक्षा मंत्री ने उन्हें संबंधित विभागों को भेजने का लोगों को आश्वासन दिया। 21 फरवरी को ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी पार्टी मुख्यालय में जनसमस्याएं सुनेंगे। पार्टी मुख्यालय में शिक्षा मंत्री ने शिमला संसदीय क्षेत्र सोशल मीडिया टोली के साथ संवाद भी किया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार ने एक मंत्री को पार्टी मुख्यालय में बैठने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
ऐसे कार्यकर्ताओं को इससे लाभ होगा जो सचिवालय नहीं आ सकते। कार्यकर्ता सरकार और संगठन को इस दौरान सुझाव भी दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं के साथ संवाद बढ़ेगा। संगठन की मजबूती को बल मिलेगा। उन्होंने सोशल मीडिया टोली को सरकार और संगठन की नीतियों का व्यापक प्रचार करने का आह्वान किया। कोरोना संकट के दौरान प्रदेश सरकार की ओर से दी गई सुविधाओं को आम जनता तक पहुंचाने को कहा।
विज्ञापन