फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bye elections in dharamshala and pachhad BJP Candidates Reena kashyap and Vishal Nehriya

हिमाचल उपचुनाव: भाजपा ने पच्छाद से रीना कश्यप और धर्मशाला से विशाल नैहरिया को बनाया प्रत्याशी

Sun, 29 Sep 2019 05:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 29 Sep 2019 05:56 PM IST
विज्ञापन
bye elections in dharamshala and pachhad BJP Candidates Reena kashyap and Vishal Nehriya
- फोटो : अमर उजाला

विधानसभा उपचुनाव के लिए लंबे मंथन के बाद आखिर पहले नवरात्र को भाजपा ने भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। रविवार दोपहर को भाजपा संसदीय बोर्ड ने धर्मशाला से विशाल नैहरिया और सिरमौर के पच्छाद से रीना कश्यप के नाम पर मुहर लगा दी। ये दोनों ही युवा और नए चेहरे हैं। बीते शनिवार को कांग्रेस ने भी धर्मशाला से विजय इंद्र कर्ण और पच्छाद से गंगू राम मुसाफिर को उपचुनाव के दंगल में उतार दिया है। दोनों दलों के ये सभी उम्मीदवार अब नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को अपने पर्चे दाखिल करेंगे। 

विज्ञापन


अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट पच्छाद से मैदान में उतारीं गईं रीना कश्यप वर्तमान में महिला मोर्चा की आईटी सेल की प्रदेश सह संयोजक हैं। पूर्व में जिला परिषद की सदस्य भी चुनी जा चुकी हैं। 16 सितंबर 1985 को जन्मीं रीना कश्यप की शैक्षणिक योग्यता लोक प्रशासन में एमए है। अनारक्षित धर्मशाला सीट से विशाल नैहरिया भाजयुमो के प्रदेश सचिव हैं। 20 जुलाई 1988 को जन्मे नैहरिया ने एमए अंग्रेजी और एलएलबी की पढ़ाई की है।
विज्ञापन


विशाल नैहरिया
जन्म तिथि - 20 जुलाई 1988
शैक्षणिक योग्यता - एलएलबी
वर्तमान में भाजयुमो के प्रदेश सचिव
छात्र राजनीति - 2009-10 सदस्य कार्यकारी परिषद हिमाचल विवि, हिमाचल प्रदेश विवि छात्र परिषद महासचिव, हिमाचल प्रदेश विवि क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला अध्यक्ष,  2010-12 प्रदेश संयुक्त सचिव एबीवीपी, 2012-13 में एबीवीपी जिला प्रमुख और नगर अध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


रीना कश्यप 
जन्मतिथि - 16 सितंबर 1985
शैक्षणिक योग्यता - लोक प्रशासन में एमए 
राजनीति - पच्छाद महिला मोर्चा की महामंत्री और जिला भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य रह चुकी हैं। वर्तमान में प्रदेश अनुसूचित महिला मोर्चा की सोशल मीडिया प्रभारी हैं।

उल्लेखनीय है कि गंगू राम मुसाफिर को छोड़ दें तो दोनों ही दलों ने नए चेहरों पर दांव खेला है। पच्छाद में कांग्रेस जहां गंगूराम मुसाफिर की वरिष्ठता का लाभ उठाने का प्रयास कर रही है वहीं भाजपा रीना कश्यप के बहाने युवा और महिला वोटरों को आकर्षित कर उनकी जिला परिषद वार्ड पर पकड़ का लाभ उठाने की कोशिश में है। इसी तरह से धर्मशाला में भी दोनों ही दलों ने विजय इंद्र कर्ण और विशाल नैहरिया के रूप में नए चेहरे उताकर युवा वोटरों के अलावा क्षेत्रीय, जातीय और अन्य समीकरणों को साधने का भी दांव चला है।  

नड्डा के नाम से जारी हुई सूची  
प्रत्याशियों की यह सूची भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नाम से जारी हुई है। इस सूची में विशाल नैहरिया का नाम सातवें और रीना कश्यप का आठवें स्थान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed