फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bus fair come down in himachal.

घटा बस किराया, देखें कहां कितना लगेगा?

Sat, 17 Jan 2015 04:05 PM IST
Updated Sat, 17 Jan 2015 04:05 PM IST
विज्ञापन
bus fair come down in himachal.

हिमाचल परिवहन निगम की लंबे रूट की फिक्स किराये वाली बसों से प्रदेश में सफर सस्ता हो गया है। सामान्य बसों की बजाय फिक्स किराये वाली बसों में 20 से 40 फीसदी तक छूट दी जा रही है।

विज्ञापन


शुक्रवार तक हिमाचल में फिक्स किराये वाली बसों की संख्या बढ़ाकर करीब 100 कर दी गई है। राज्य में विभिन्न रूटों पर 15 मार्च तक 500 से ज्यादा फिक्स किराये वाली बसें चलाने की तैयारी है।
विज्ञापन


सचिवालय में परिवहन मंत्री जीएस बाली ने पत्रकार वार्ता में कहा कि डीजल के रेट गिरने के बाद हिमाचल सरकार ने कई रूटों पर बस किराया घटाने का वादा किया था, अब इसे पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यादातर कम किराए वाली बसें चलाएंगेः बाली

bus fair come down in himachal.

उन्होंने कहा कि आने वाली 400 नई बसों में से अधिकतम को फिक्स किराये पर ही चलाएंगे। शुक्रवार को बाली ने शिमला से फि क्स किराये वाली दो बसों को नालागढ़ और परवाणू रूटों पर रवाना किया। उधर ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा ने भी मंडी से बिलासपुर और मुख्य संसदीय सचिव राजेश धर्माणी ने बिलासपुर से हमीरपुर के लिए नई बसों को रवाना किया।

यहां मिलेगी बस सेवा
शिमला-मंडी, शिमला-हमीरपुर, शाहतलाई-नवांशहर, हमीरपुर-नंगल, मंडी-किरतपुर, घुमारवीं-बिलासपुर, पुराना बस स्टैंड शिमला से कंडाघाट, ज्वालाजी-कांगड़ा-बैजनाथ, ज्यूरी-सैंज वाया रामपुर, डलहौजी-पठानकोट, जोगिंद्रनगर-पठानकोट, भुंतर हवाई अड्डा-मनाली, शिमला-घणाहट्टी आदि।

क्या है फिक्स किराया
इन बसों में तय किराया लिया जाएगा। चाहे किसी ने 40 किलोमीटर जाना हो या 80 किलोमीटर। यह सामान्य एचआरटीसी बसों के किराये से 20 से 40 फीसदी तक कम होगा। शिमला से पिंजौर जाना हो तो 140 रुपये की जगह 100 रुपये किराया ही देना होगा।

यहां देखें कहां का कितना लगेगा किराया

bus fair come down in himachal.

इन रूटों का किराया-----------पुराना--------नया
बिलासपुर से घुमारवीं---------------28-------------20
हमीरपुर से टौंणी देवी--------------20--------------15
दयोटसिद्घ से चामुंडा----------------219------------165
ऊना से धमांदरी मेहतपुर-----------30--------------20
ऊना धर्मशाला चंडीगढ़--------------289-----------219
सोलन से शिमला-------------------64-------------40
शिमला से सोलन-------------------64-------------40
ओल्ड बसस्टैंड से संजौली-----------10--------------5
मंडी से कुल्‍लू-----------------------98-------------70
मनाली से कुल्‍लू--------------------64-------------40
सुंदरनगर से मंडी-------------------35-------------25
मंडी से जोगेंद्रनगर------------------77-------------55
कोटली मंडी बागी-------------------62-------------44
मुद्रिका मंडी टाउन------------------10--------------5
धर्मशाला होशियारपुर वाया कांगड़ा---160-----------120
धर्मशाला पठानकोट-----------------132------------95
पालमपुर से नगरोटा-----------------32------------20
भरमौर से डलहौजी------------------170-----------130

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed