फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bus crush a women at hamirpur.

निजी बस ने कुचली महिला, मौके से भागा चालक

Mon, 19 Oct 2015 09:29 PM IST
Updated Mon, 19 Oct 2015 09:29 PM IST
विज्ञापन
bus crush a women at hamirpur.

हिमाचल के हमीरपुर में जाहू के तहत एक महिला यात्री की बस की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी बस चालक बस को बीच सड़क पर छोड़ मौके से फरार हो गया। महिला की पहचान गोदां देवी पत्नी सुखराम निवासी करेड़ धदवान, जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। सुखराम निवासी करेड़ धदवान जिला मंडी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि रविवार शाम करीब 6 बजे वह अपनी पत्नी गोदां देवी के साथ बल्हड़ा में अपने रिश्तेदारों के घर शादी समारोह में जा रहे थे। तभी सुंदरनगर से जाहू जा रही निजी बस में सवार होकर वे जाहू बस अड्डा में पहुंचे तो बस ड्राइवर ने कहा कि गाड़ी बस स्टैंड नहीं जाएगी।
विज्ञापन


सभी सवारियां बस अड्डा के बाहर ही उतर जाओ। जैसे ही वह बस से उतरे तो बस चालक ने एक दम बस को मोड़ दिया। इस दौरान उसकी पत्नी बस के अगले टायर की चपेट में आ गई। हादसे के बाद बस चालक बस को छोड़ मौके से फरार हो गया। सुखराम अपनी पत्नी को उपचार के लिए भोरंज अस्पताल ले गया, लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल की रेलिंग से टकराई बाइक, चालक की मौत

bus crush a women at hamirpur.

वहीं, हमीरपुर और बिलासपुर की सीमा पर सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई है। दो जिलों की सीमा पर बने पुल की रेलिंग से तेज रफ्तार बाइक के टकराने से यह दर्दनाक हादसा पेश आया। मृतक की पहचान गुलशन कुमार पुत्र धर्म सिंह गांव खनसन डाकघर हमीरपुर के रूप में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की।

विशाल कुमार पुत्र सरवण कुमार निवासी तड़ौन ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह जिला हमीरपुर और बिलासपुर की सीमा पर स्थित एक ढाबा में काम करता है। रविवार रात करीब साढ़े 9 बजे रात वह अपने ढाबा के बाहर खड़ा था। इस दौरान हमीरपुर उखली की तरफ से एक बाइक सवार तेज रफ्तारी से आया और पुल के बाई तरफ की रेलिंग से जा टकराया।

घायल को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर लाया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। एसपी अजय बौद्ध ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed