फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bus accident near palampur, 22 injured

पालमपुर के पास नाले में गिरी निजी बस, 22 लोग घायल

Mon, 20 Mar 2017 05:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Updated Mon, 20 Mar 2017 05:25 PM IST
विज्ञापन
bus accident near palampur, 22 injured

बैजनाथ से पालमपुर वाया पचंरुखी आ रही एक निजी बस होल्टा टीसीपी (पालमपुर) के पास एक नाले में गिर गई। इससे चालक समेत 22 लोग घायल हो गए हैं। पेड़ से बस नहीं रुकती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। सभी घायलों की हालत ठीक है। लेकिन, इसमें कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। 

विज्ञापन


घायलों को घटनास्थल से 108 एबुलेंस से लाया गया, जबकि पुलिस घटना का पता चलते ही मौके पर पहुंच गई। वहीं, विस अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल, एसडीएम अजीत भारद्वाज और डीएसपी विकास धीमान भी मौके पर पहुंचे। एसडीएम अजीत भारद्वाज ने कहा कि घायलों को फौरी राहत के तौर पर गंभीर रूप से घायल लोगों को पांच हजार रुपये और हल्की चोट आने वालों को दो से तीन हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रविवार शाम को एक निजी बस बैजनाथ से पालमपुर वाया पंचरुखी पालमपुर आ रही थी। बस होल्टा के पास पहुंची तो एक गहरे नाले में गिर गई। हालांकि, बस एक पेड़ से नाले के ऊपर ही फंस गई नहीं तो यह बस सीधे गहरे नाले में गिर सकती थी और एक बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस को दिए बयान में सवारियों ने बताया है कि बस की रफ्तार तेज नहीं थी। पालमपुर पुलिस थाना प्रभारी गुरबचन सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां पर लगे जाम को खुलवाया और पूरे घटनास्थल का जायजा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क दुर्घटना में घायल लोगों में रजनी देवी, रवि कुमार, विशाल निवासी फाटा, रंजू अंद्रेटा, सपना कुमारी और तनिश निवासी पंचरुखी, स्वाति और साहिल निवासी संधोल, पायल घुग्गर, प्रिंस, लता देवी, अंजू देवी निवासी पालमपुर, तरसेम चंद बस परिचालक, परस राम मोलीचक्क, दिव्या, अनूप अत्री मौलीचक्क, अदालती प्रसाद जलघर, राज कुमार गोपालपुर, अंजू देवी, बलबीर सिंह निवासी टिक्करी, शिल्पा निवासी जयसिंहपुर और चालक अशोक कुमार निवासी पाहड़ा शामिल हैं।

डीएसपी पालमपुर विकास धीमान ने कहा कि सभी घायलों का पालमपुर अस्पताल में इलाज हुआ है। सभी घायल ठीक हैं, जबकि कई लोग गंभीर रूप से भी घायल हुए हैं। पुुलिस ने चालक अशोक कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


प्रदेश कांग्रेस सचिव आशीष बुटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन दीक्षित, पार्षद शशि राणा, समाज सेवक गोपाल सूद, महामंत्री रोशन चौधरी, पूर्व विधायक पालमपुर प्रवीण कुमार, भाजयुमो के अध्यक्ष शेर सिंह, चंदन शर्मा और पृथ्वी राज आदि भी अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed