फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bus accident near Nurpur kangra Himachal pradesh

खाई में गिरी बस, छात्रा की मौत, 40 घायल

Mon, 22 Aug 2016 07:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जसूर, डमटाल (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, जसूर, डमटाल (कांगड़ा) Updated Mon, 22 Aug 2016 07:15 PM IST
विज्ञापन
Bus accident near Nurpur kangra Himachal pradesh

कांगड़ा जिले के नूरपुर में एक निजी बस खाई में जा गिरी। हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई जबकि 40 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक उपमंडल नूरपुर के तहत गंगथ के नजदीक जसूर-इंदौरा रोड पर अटाहडा पुल के पास स्कूली बच्चों और यात्रियों से भरी निजी बस के खाई में गिरने से 12वीं की एक छात्रा की मौत हो गई जबकि 40 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


हादसे का कारण स्टेयरिंग फेल होना बताया जा रहा है। बस में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डागला की करीब 25 छात्राएं सवार थीं। सभी छात्राएं स्कूल से अध्यापिका सीमा शर्मा के साथ बस में सवार होकर पंदोड गांव में पौधारोपण के लिए जा रही थीं।
विज्ञापन


जैसे ही बस बनियाणा गांव के पास पहुंची तो मोड़ पर स्टेयरिंग फेल हो गया और गाड़ी पर से चालक नियंत्रण खो बैठा। हादसे के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोग पहुंचे। 108 की सहायता से घायल लोगों को गंगथ अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेयरिंग फेल होने से हुआ हादसा

Bus accident near Nurpur kangra Himachal pradesh

गंभीर रूप से घायल चार लोगों को नूरपुर अस्पताल रेफर किया गया है। मृतक छात्रा की पहचान प्रियंका पुत्री देसराज निवासी तड़िया (चमारा) के तौर पर हुई है। छात्रा 12वीं में पढ़ती थी। हादसे में घायल बस परिचालक आनंद शर्मा की हालत गंभीर बनी हुई है। बस में करीब 45 यात्री सवार थे। 32 सीटर बस में सवारियां खचाखच भरी थीं। बताया जा रहा है कि निजी बस खटारा थी।

घटना की सूचना मिलते एसडीएम नूरपुर राकेश कुमार प्रजापति, डीएसपी महिंद्र मिन्हास, गंगथ के नायब तहसीलदार रोशन लाल, कानूनगो विजय सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। एसडीएम राकेश कुमार प्रजापति ने बताया कि हादसे में करीब तीन दर्जन लोग जख्मी हुए हैं। एक लड़की की मौत हुई है। मृतक छात्रा के परिजनों को 10 हजार की फौरी राहत राशि दी गई है। एसडीएम राकेश कुमार प्रजापति और डीएसपी महिंद्र मिन्हास ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।

घायलों की सूची- सीमा शर्मा पत्नी सूरज मोहन निवासी गंगथ, अलका पुत्री नेक सिंह निवासी तड़िया, सपना पुत्री जगदीश , ओमी देवी पत्नी सुभाष, प्रियंका पुत्री कुलदीप गांव ओहली, सोनिका, प्रियंका पुत्री महाशू राम निवासी चरोड़, नीतिका निवासी डागला, आकाश पुत्र बिट्टू निवासी डागला, अम्मू, अंकिता पुत्री कृष्ण सिंह निवासी कोठी, राजकुमार पुत्री अशोक सिंह, रानो देवी पत्नी करतार निवासी

पंदोड, रीना देवी पत्नी संजय निवासी पंदोड, कुशल, धर्म देवी निवासी तड़िया, इंदुबाला पत्नी जय देव निवासी तड़िया, काजल पुत्री जयदेव निवासी तड़िया, आरती पुत्री सेवा सिंह निवासी तड़िया, काजल, चंद्रेश पत्नी नयन दास निवासी डागला, मन्नत, दर्शन देवी पत्नी

उत्तम चंद निवासी करियाह, अनु पत्नी राकेश पठानिया डागला, आरती देवी पुत्री मोहन लाल, पालम पुत्री पुशोतम, रोशनी पुत्री नानक चंद, शीतल पुत्री शमशेर, कोमल पुत्री लाल सिंह, कृतिका पुत्री सोम लाल, सीमा पत्नी शमशेर सिंह, प्राची पुत्री तेहल सिंह, त्रिशला देवी पत्नी अनूप सिंह, निर्मला रानी, ममता, बस परिचालक आनंद शर्मा और चालक सुभाष कुमार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed