फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Budget of Rs 52 crore approved for four heliports of Himachal

Heliports: हिमाचल के चार हेलीपोर्ट के लिए उड़ान योजना में 52 करोड़ का बजट मंजूर

Sun, 25 Feb 2024 05:00 AM IST
Krishan Singh प्रवीण प्रकाश कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
प्रवीण प्रकाश कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 25 Feb 2024 05:00 AM IST
सार

प्रदेश के चार विधानसभा क्षेत्रों में भारत सरकार की उड़ान-5.1 रिजनल कनेक्टिविटी स्कीम (आरसीएस) के तहत हेलीपोर्ट बनेंगे। इसके लिए केंद्र सरकार से योजना के तहत 52 करोड़ रुपये का बजट जारी हो गया है।

विज्ञापन
Budget of Rs 52 crore approved for four heliports of Himachal
संजौली हेलीपोर्ट(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चार विधानसभा क्षेत्रों में भारत सरकार की उड़ान-5.1 रिजनल कनेक्टिविटी स्कीम (आरसीएस) के तहत हेलीपोर्ट बनेंगे। इसके लिए केंद्र सरकार से योजना के तहत 52 करोड़ रुपये का बजट जारी हो गया है। प्रत्येक हेलीपोर्ट के निर्माण कार्य पर 13 करोड़ रुपये व्यय होंगे। कांगड़ा के तहत विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला के समीप रक्कड़, पालमपुर, जिला चंबा और किन्नौर के रिकांगपियो में हेलीपोर्ट के लिए जगह का चयन किया गया है।

विज्ञापन


एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया की आरसीएस प्रबंधक अतुल्या अग्रवाल ने इस बारे में हिमाचल प्रदेश के पर्यटन एवं नागरिक उड्डन विभाग के प्रधान सचिव को बजट स्वीकृति के संदर्भ में एक पत्र भेजा है। 26 अक्तूबर 2023 को प्रदेश सरकार ने इन हेलीपोर्ट के निर्माण के लिए बजट से संबंधित पत्र भारत सरकार के नागरिक उड्डन मंत्रालय के संयुक्त सचिव को भेजा गया था। प्रोजेक्ट इवैल्यूएशन कमेटी ने 15 जनवरी 2024 को आयोजित बैठक में इन चारों हेलीपोर्ट के लिए बजट की स्वीकृति प्रदान की थी।
विज्ञापन


अब भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने इन चारों हेलीपोर्ट के निर्माण के लिए बजट जारी करते हुए हिमाचल सरकार को निर्देश दिए हैं कि शीघ्र हेलीपोर्ट का निर्माण और हेलीपोर्ट के संचालन से संबंधित कार्य को पूरा किया जाए। इसके बाद उपयोगिता प्रमाण पत्र प्राधिकरण में जमा करवाया जाए। भारत सरकार की उड़ान-5.1 रिजनल कनेक्टिविटी स्कीम (आरसीएस) के तहत हेलीपोर्ट बनाए जा रहे हैं। उड़ान का विस्तृत अर्थ है उड़े देश का आम नागरिक। नागर विमानन मंत्रालय की उड़ान योजना में महामारी के दौरान मेडिकल कार्गो पहुंचाने, जनजातीय जिलों में कृषि उत्पादों की आपूर्ति और हवाई यात्रा आदि शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिजनल कनेक्टिविटी स्कीम (आरसीएस) उड़ान-5.1 के तहत हेलीपोर्ट के लिए बजट की स्वीकृति मिली है। धर्मशाला और पालमपुर में हेलीपोर्ट बनेंगे। इससे पर्यटन कारोबार को लाभ होगा। पर्यटन एवं नागरिक उड्डन विभाग को शीघ्र कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं।-सुधीर शर्मा, विधायक, विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed