फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Buddhist leader Dalai Lama said that If the mind is not calm then there will be war like Russia-Ukraine

धर्मशाला: दलाईलामा बोले- मन शांत नहीं होगा तो होंगे रूस-यूक्रेन जैसे युद्ध

Sun, 27 Nov 2022 12:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 27 Nov 2022 12:47 PM IST
सार

दलाईलामा ने कहा कि हमारे मन को विचलित करने वाले क्रोध को यदि हम नियंत्रित कर लें, करुणा और मैत्री का जितना अधिक अभ्यास कर लें, तो निश्चित तौर पर अच्छे धार्मिक व्यक्ति बनेंगे।

विज्ञापन
Buddhist leader Dalai Lama said that If the mind is not calm then there will be war like Russia-Ukraine
बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज रूस और यूक्रेन के बीच कई समस्याएं हो रही हैं। जब तक मन शांत नहीं होगा, तब तक रूस-यूक्रेन युद्ध जैसी ऐसी घटनाएं होती रहेंगी। कोरियाई बौद्ध संघ के अनुरोध पर बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा ने मैक्लोडगंज स्थित बौद्ध मठ में शनिवार को प्रवचन के अंतिम दिन यह बात कही।  दलाईलामा ने कहा कि हमारे मन को विचलित करने वाले क्रोध को यदि हम नियंत्रित कर लें, करुणा और मैत्री का जितना अधिक अभ्यास कर लें, तो निश्चित तौर पर अच्छे धार्मिक व्यक्ति बनेंगे। धार्मिक व्यक्ति होने के नाते और धर्म की राह पर चलकर ही हम दुनिया में शांति की स्थापना करने के लिए सहयोग कर सकते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दुनिया का हर प्राणी सुख चाहता है। हर कोई कामना करता है कि दुनिया में शांति हो, लेकिन यह सुख न आसमान से टपकेगा और न ही जमीन से खोदकर मिलेगा। यह शांति मन के अंदर से ही आएगी। बौद्ध धर्मगुरु ने कहा कि मैं की भावना, मोह और क्लेश हमेशा अशांति की भावना पैदा करते हैं। हमें सभी के हित के बारे में सोचना चाहिए। दलाईलामा ने कहा कि मोह और क्लेश कम करना है तो ग्रंथों का अध्ययन करना चाहिए। जैसे-जैसे आप ग्रंथों का अध्ययन करेंगे, वैसे-वैसे हमारे मन के क्लेश खत्म होते जाएंगे। 
विज्ञापन


धर्म के अभ्यास से बीमारियां दूर रहेंगी, जीवन भी लंबा होगा
बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा ने कहा कि यदि आप दूसरों का हित करते हैं, तो इससे न केवल आप स्वयं में, बल्कि पूरे समाज में शांति स्थापित कर सकते हैं। इसके लिए आपको पूरे मन से धर्म का अभ्यास करना चाहिए। इससे मन को शांति मिलेगी और इसी शांति से जीवन लंबा होगा, बीमारियां दूर हाेंगी। आज के वैज्ञानिक, मनोविज्ञान और शरीर को स्वस्थ रखने की पद्धतियां भी बताती हैं कि मन शांत रहने से बीमारियां कम होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed