अब दिल खोलकर करो बात, सस्ता हुआ स्टूडेंट प्लान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएनएल ने यूथ के पसंदीदा स्टूडेंट पावर प्लान को बदला है। नए प्लान में तीन नंबरों पर बेहद सस्ती दरों पर बात हो सकेगी। एक मिनट के 20 पैसे लगेंगे, लेकिन दो नंबर मोबाइल और एक लैंडलाइन का होना चाहिए।
इसके लिए युवाओं को एक एसएमएस ‘ईएक्सएल पीओडब्लयूईआर’ लिखकर 53733 पर दोनों मोबाइल नंबर तथा एक लैंडलाइन नंबर पर मेसेज करना होगा।
इसके बाद यह सर्विस एक्टिवेट हो जाएगी। बीएसएनएल ने इस प्लान को फ्रेंड और फेमिली का नाम दिया है। इसके साथ साथ इंटरनेट प्लान रिचार्ज में कम दाम पर अधिक डाटा सर्विस शुरू की है।
यह प्लान भी हैं
इंटरनेट यूजर के लिए बीएसएनएल ने नए प्लान निकाले हैं। अधिक नेट यूज करने वाले तथा डाउनलोडिंग करने वालों के लिए 26 रुपये में 500 एमबी और 43 रुपये में 800 एमबी डाटा एक दिन की वैधता के साथ दिया जा रहा है।
रिचार्ज======डाटा एमबी=========वैधता
73========200=============21 दिन
105========300============एक माह
451========2 जीबी===========60 दिन
पोस्टपेड में यह प्लान- बीएसएनएल ने पोस्टपेड में भी प्लान जारी किए हैं। उपभोक्ता के लिए 111 में 177 मिनट, 200 एमबी इंटरनेट डाटा, 100 एसएमएस फ्री किसी भी नेटवर्क पर दिए जा रहे हैं। बीएसएनएल के सोलन- सिरमौर के उप महाप्रबंधक एमसी नेगी ने इसकी पुष्टि की है।