फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BSNL giving Many attractive packs to customers

BSNL ग्राहकों की अब 'मौजा ही मौजा'

Wed, 04 Jun 2014 11:57 AM IST
Updated Wed, 04 Jun 2014 11:57 AM IST
विज्ञापन
BSNL giving Many attractive packs to customers

बीएसएनएल ने उपभोक्ताओं के लिए 103 रुपये का नया रिचार्ज जारी किया है। इस रिचार्ज पर उपभोक्ताओं को 180 दिन की वैधता और 100 रुपये टॉक टाइम मिलेगा।

विज्ञापन


इसके अलावा नए आकर्षक रोमिंग पैक भी जारी किए गए हैं। एक दिन के लिए पांच रुपये, सात दिन के लिए 34 रुपये, 30 दिन के लिए 67 रुपये और 90 दिन के लिए 92 रुपये का रोमिंग पैक जारी किया गया है।
विज्ञापन

30 दिन के लिए अब 155 का डाटा प्लान

BSNL giving Many attractive packs to customers

मोबाइल इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के लिए नए डाटा प्लान जारी किए हैं।

14 रुपये में 100 एमबी दो दिन की वैधता, 98 रुपये में 650 एमबी 21 दिन की वैधता का प्लान जारी किया गया है।

साथ ही 139 में एक जीबी 21 दिन की वैधता तथा 155 रुपये में एक जीबी और 30 दिन की वैधता का प्लान जारी किया गया है।

अब नहीं जाएगा सिग्नल

BSNL giving Many attractive packs to customers

राजधानी शिमला के चक्कर स्थित न्यायिक परिसर में इंटरनल वायरिंग के साथ नया मोबाइल टावर लगा दिया गया है।

बीएसएनएल उपभोक्ताओं को अब यहां कमजोर सिग्नल के कारण परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। इसके अतिरिक्त रिब्बा और मोरंग में भी बीएसएनएल के नए टावर लगा दिए गए हैं।

बीएसएनएल के अतिरिक्त महाप्रबंधक एमसी सिंह ने बताया कि बीएसएनएल मोबाइल के पोस्ट पेड उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ाने के लिए नई सुविधा शुरू की गई है। अब पोस्ट पेड उपभोक्ता फ्रेंचाइजी और रिटेलरों के पास सप्ताह के सातों दिन अपने बिल जमा करवा सकेंगे।

विज्ञापन

दुकानदार के पास भी जमा होगा मोबाइल बिल

BSNL giving Many attractive packs to customers

बीएसएनएल के पोस्ट पेड मोबाइल ग्राहक अब अपना मोबाइल बिल सीधे दुकानदार (रिटेलर) के पास भी जमा कर सकेंगे। उपभोक्ताओं को अब कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। सप्ताह के सातों दिन उपभोक्ताओं को यह सुविधा मिलेगी।

इस सेवा की एवज में बीएसएनएल ग्राहकों से किसी तरह का कोई शुल्क भी नहीं लेगा। अत्याधुनिक सीबीपी सिस्टम के जरिये बीएसएनएल के पोस्ट पेड उपभोक्ता फ्रेंचाइजी और रिटेलरों के पास बिल जमा करवा सकेंगे।

इस सुविधा का सबसे अधिक लाभ नौकरीपेशा लोगों को मिलेगा। अभी तक पोस्ट पेड बिल कार्य दिवस पर बीएसएनएल के काउंटरों या फिर बिल केंद्रों पर ही जमा होते थे। बिल भुगतान में पेश आने वाली दिक्कतों के कारण ग्राहक पोस्ट पेड के स्थान पर प्री पेड को अधिक तरजीह देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed