{"_id":"15853e47127d16d65589d711635b2007","slug":"brahamrishi-kumar-swami-arrived-in-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्तों को दुखों से मुक्ति दिलाएंगे ब्रह्मर्षि कुमार स्वामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्तों को दुखों से मुक्ति दिलाएंगे ब्रह्मर्षि कुमार स्वामी
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sat, 26 Jul 2014 09:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभु कृपा दुख निवारण समागम में भक्तों के दुख दूर करने को ब्रह्मर्षि कुमार स्वामी कुल्लू पहुंच गए हैं। वह शनिवार सुबह करीब 11 बजे भुंतर एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद मौहल स्थित एपल रिजॉर्ट में आराम किया।
विज्ञापन
शनिवार शाम को ढालपुर मैदान पहुंचकर कुमार स्वामी ने भक्तों को दुखों से मुक्ति के उपाय बताए। लक्ष्मीनारायण धाम के महासचिव गुरुदास ने बताया कि खराब मौसम के चलते कुमार स्वामी का पहले सड़क मार्ग से आने का कार्यक्रम था, लेकिन शनिवार सुबह मौसम साफ होने पर विशेष विमान से भुंतर एयरपोर्ट पहुंचे। 26 और 27 जुलाई को कुमार स्वामी भक्तों को दुखों से मुक्ति का उपाय बताएंगे।
विज्ञापन
कुल्लू के ढालपुर मैदान में समागम दोपहर दो बजे शुरू हुआ। यहां लगाए पंडाल में करीब एक लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था है। रात के समय भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष लाइटों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
ढालपुर मैदान में दो दिन सुबह सात बजे से दिन भर लंगर भी लगाया जा रहा है। 27 जुलाई को प्रदेश की राज्यपाल उर्मिला सिंह मुख्य अतिथि होंगी। समागम में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी भाग ले सकते हैं। इसके अलावा कई बड़ी हस्तियां भी शिरकत करेंगी।
सोलन में 13 सितंबर से समागम
गुरुदास ने बताया कि इसके बाद हिमाचल के सोलन में भी प्रभु कृपा दुख निवारण समागम का आयोजन किया जाएगा। सोलन में 13, 14 और 15 सितंबर को समागम का आयोजन किया जाएगा।