{"_id":"6344635458f91c1af64ce076","slug":"boy-fell-in-tank-shimla-news-sml4245244197","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ेत्तर में पानी के टैंक में डूबने से पांच साल के बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ेत्तर में पानी के टैंक में डूबने से पांच साल के बच्चे की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत जीहण पंचायत के बड़ेत्तर गांव में एक 5 वर्षीय बालक के पानी के टैंक में डूबने से मौत
हो गई।
नौनिहाल की मौत से पंचायत में माहौल गमगीन हो गया है। सोमवार देर शाम बालक का शव घर के आंगन में बने पानी के टैंक से मिला है। पांच वर्षीय मासूम सोमवार शाम के समय अपने 3 वर्षीय छोटे भाई के साथ आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान वह पानी की स्टोरेज के लिए घर के आंगन में बनाएं पानी के टैंक में गिर गया। आंगन में बने पानी के टैंक का ढक्कन अक्सर बंद रहता है। लेकिन सोमवार को इस टैंक का ढक्कन किसने खोला इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है।
सोमवार शाम को बच्चे आंगन में खेल रहे थे। इसी दौरान 5 वर्षीय बच्चा गुम हो गया। जिसके बाद परिजनों की तरफ से उसे ढूंढने का प्रयास किया गया। कुछ समय बाद बालक का शव पानी के टैंक में पाया गया है, जिसे लोगों के सहयोग से बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सब शव को अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।
इस संबंध में थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि मामला दर्ज करके आगे छानबीन की जा रही है।