फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla News Young man commits suicide by consuming poisonous substance

Shimla News: जहरीला पदार्थ खाकर युवक ने की आत्महत्या, परिजनों के आरोप-धमकाने के बाद उठाया खौफनाक कदम

Thu, 19 Feb 2026 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: शिमला ब्यूरो Updated Thu, 19 Feb 2026 11:57 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। वहीं, परिजनों ने आरोप लगाए हैं कि उनके बेटे को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया गया। जानें विस्तार से...

विज्ञापन
Shimla News Young man commits suicide by consuming poisonous substance
खुदकुशी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राजधानी में जहरीला पदार्थ खाकर युवक की ओर से आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाए कि उनके बेटे को कुछ दिन पहले युवकों ने गाली गलौज कर धमकी दी थी। इसी वजह से तनाव में आकर उसने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। शिमला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक कृष्णानगर का रहने वाला था।

विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में कृष्णा नगर निवासी राजू ने बताया कि उनका भांजा लोअर बाजार में दुकान पर काम करता था। 7 फरवरी को कुछ लोग दुकान पर आए और भांजे के साथ धक्का-मुक्की करने के साथ ही गाली-गलौज की। आरोपियों ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी थी। इस घटना के बाद से युवक मानसिक तनाव में आ गया।
विज्ञापन


घटना के अगले दिन युवक ने अपने मामा को फोन करके इस बारे में जानकारी दी और रोते हुए कहा कि वह इस घटना से आहत है और मर जाएगा। इस दौरान वह किसी काम से बाहर गए हुए थे, उन्होंने उसे समझाया कि सबकुछ ठीक हो जाएगा और उसे घबराने की जरूरत नहीं है। परिजनों का आरोप है कि इसी वजह से तनाव में आकर 17 फरवरी को युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। सूचना मिलते ही परिजन उसे पहले रिपन अस्पताल उपचार के लिए लेकर गए। यहां से आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया लेकिन यहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक के मामा ने बताया कि उन्होंने इस बारे में पहले भी थाना सदर में शिकायत दी थी कि उनके भांजे को डराया और धमकाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बारे में पुलिस ने कोई उचित कार्रवाई नहीं की। उन्होंने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज करवाकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 और 3(5) के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।


एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि युवक की आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। परिजनों ने युवकों पर धमकाने और मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। हर पहलू से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed