फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Both ends of the second major tunnel of Bhanupali Beri rail line will meet in the year 2024, digging 650 meter

Himachal: भानुपल्ली-बैरी रेल लाइन की दूसरी बड़ी टनल के दोनों छोर साल 2024 में मिलेंगे

Thu, 16 Mar 2023 05:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 Mar 2023 05:00 AM IST
सार

भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेल लाइन की दूसरी बड़ी टनल के दोनों छोर साल 2024 में मिल जाएंगे। 2,900 मीटर लंबी बनने वाली इस टनल का छह माह में 650 मीटर की खुदाई पूरी हो चुकी है। 

विज्ञापन
Both ends of the second major tunnel of Bhanupali Beri rail line will meet in the year 2024, digging 650 meter
भानुपल्ली-बिलासपुर रेललाइन(फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

सामरिक महत्व की भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेल लाइन की दूसरी बड़ी टनल के दोनों छोर साल 2024 में मिल जाएंगे। 2,900 मीटर लंबी बनने वाली इस टनल का छह माह में 650 मीटर की खुदाई पूरी हो चुकी है। टनल की खुदाई दोनों छोर से हो रही है। परियोजना के दूसरे चरण के तहत इस टनल का निर्माण किया जा रहा है। भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेल लाइन की दूसरी बड़ी टनल का एक छोर झज्जर और दूसरा छोर महाबली में है। टनल की दोनों छोर से खुदाई की जा रही है। एक तरफ से 300 मीटर और दूसरी तरफ से 350 मीटर तक खुदाई हो चुकी है। टनल का काम सितंबर में शुरू हुआ था। भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेलवे लाइन पर 26 बड़े और छोटे पुल, 20 टनल बनाई जाएंगी।

विज्ञापन


16 टनलों का काम शुरू हो चुका है, जिनमें से आठ टनल के दोनों छोर मिल चुके हैं। टनल नंबर 10 परियोजना की सबसे लंबी टनल है, जो 3,800 मीटर है। इसका निर्माण मैहला में किया जा रहा है। वहीं अन्य टनलों का काम भी जोरों पर है। इस परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य 31 मार्च 2025 रखा गया है। केंद्र सरकार कोशिश में है कि बिलासपुर तक इस परियोजना को 2024 में ही पूरा कर दिया जाए। ताकि लोकसभा चुनावों तक यहां ट्रेन पहुंच सके। उधर, टनल निर्माण कर रही कंपनी मैक्स इंफ्रा के अधिकारियों ने बताया कि चरण दो के तहत आठ और नौ टनल निर्माण किया जा रहा है। 285 मीटर लंबी टनल नंबर नौ के दोनों छोर मिल चुके हैं। परियोजना की दूसरी बड़ी टनल नंबर आठ का काम तेजी से चल रहा। साल 2024 तक इस टनल को ब्रेक थ्रू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed