फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bonus to 2200 Employees of kangra central cooperative bank

केसीसी बैंक के 2200 कर्मचारियों को मिल सकता है तोहफा, प्रबंधन कर रहा विचार

Sun, 14 Jul 2019 01:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 14 Jul 2019 01:45 PM IST
विज्ञापन
Bonus to 2200 Employees of kangra central cooperative bank
केसीसी बैंक - फोटो : फाइल फोटो

कांग्रेस कार्यकाल में केसीसी बैंक के करीब 2200 कर्मचारियों से छीना गया बोनस का हक फिर से बहाल हो सकता है। केसीसी बैंक प्रबंधन अपने सभी कर्मचारियों को इस साल बोनस देने को लेकर विचार कर रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो केसीसी बैंक के कर्मचारियों को जल्द ही बोनस मिलेगा।

विज्ञापन


बैंक के चेयरमैन डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि कर्मचारियों को इस वर्ष बोनस देने को लेकर विचार किया जा रहा है। हालांकि, अभी तक इस पर निर्णय नहीं हुआ है। इस वित्तीय वर्ष में बैंक के शुद्ध लाभ में हुई बढ़ोतरी के चलते बैंक प्रबंधन अपने कर्मचारियों को बोनस प्रदान करने पर विचार कर रहा है। वर्ष 2018 में बैंक प्रबंधन ने बढ़ते घाटे का हवाला देकर अपने कर्मचारियों को बोनस देने से हाथ खींच लिए थे।

विज्ञापन

इसके अलावा बैंक ने ऑडिट रिपोर्ट में सामने आई गड़बड़ी के बाद पिछले साल कर्मचारियों से वर्ष  2017 में दीवाली के उपलक्ष्य में दिए गए बोनस के 42 फीसदी हिस्से की रिकवरी भी की थी। इसके अलावा बैंक प्रबंधन ने अच्छा काम रही शाखाओं को सम्मानित करने की योजना की तैयारी भी कर ली है।

गौरतलब है कि इस वर्ष बैंक का शुद्ध लाभ पिछले साल के मुकाबले 4 करोड़ से बढ़कर 39 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। एनपीए का करीब 200 करोड़ रुपये भी वसूल किया गया है। बढ़े हुए लाभ को आधार बनाकर कर्मचारियों को बोनस देने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed