फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bollywood Actress Kangana Ranaut Birthday Celebrations in Mumbai

एक्ट्रेस कंगना रणौत के जन्मदिन पर यहां से मुंबई जाएंगे पंडित

Fri, 17 Mar 2017 12:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलद्वाड़ा (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, बलद्वाड़ा (मंडी) Updated Fri, 17 Mar 2017 12:12 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actress Kangana Ranaut Birthday Celebrations in Mumbai

बॉलीवुड क्वीन अभिनेत्री कंगना रणौत अपना जन्मदिन 23 मार्च को मायानगरी मुंबई में मनाएंगी। जन्मदिन पर पूजा-पाठ करवाने के लिए कंगना के पैतृक गांव भांबला से पंडित भी मुंबई जाएंगे। बेटी कंगना का जन्मदिन मनाने के लिए माता-पिता भी मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। 

विज्ञापन


बॉलीवुड की सुपरस्टार अभिनेत्री कंगना रणौत ने व्यस्तता के चलते अपना 30वां जन्म दिन मुंबई में मनाने का फैसला लिया है। पिछले साल कंगना ने पैतृक गांव भांबला आकर परिजनों के साथ अपना जन्मदिन मनाया था। 

विज्ञापन

इस बार व्यस्तता के चलते नहीं आ सकीं कंगना, मायानगरी गए माता-पिता

Bollywood Actress Kangana Ranaut Birthday Celebrations in Mumbai

इस बार व्यस्तता के चलते भांबला नहीं आएंगी। इससे माता-पिता बेटी का जन्मदिन मनाने के लिए मुंबई रवाना हो गए। अभिनेत्री कंगना अपने जन्मदिन पर पूजा-पाठ करवाती हैं। 

इससे पैतृक गांव से भांबला के बाड़ी के पंडित बालमुकुंद शर्मा और उनके पुत्र कर्मभूषण शर्मा पूजा-पाठ करवाने के लिए मुंबई जाएंगे। कंगना के जन्मदिन पर नवग्रह पूजा और गौ पूजन विशेष रूप से होगा। 

पिता अमनदीप रणौत और माता आशा रणौत ने बताया कि बेटी कंगना अपना तीसवां जन्मदिन मुंबई में मनाएंगी। व्यस्तता के कारण इस बार वह घर नहीं आ सकीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed