{"_id":"58cf7e5b4f1c1ba84f1a2032","slug":"bollywood-actor-tiger-shroff-movie-shooting-in-manali","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटिंग के लिए मनाली आएंगे टाइगर श्रॉफ, दिखाएंगे एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूटिंग के लिए मनाली आएंगे टाइगर श्रॉफ, दिखाएंगे एक्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
Updated Mon, 20 Mar 2017 12:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैकी श्रॉफ के लाडले टाइगर श्रॉफ फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में पर्यटन नगरी मनाली पहुंच रहे हैं। यहां वे करीब दो हफ्ते तक रुकेंगे। टाइगर श्रॉफ के पिता जैकी श्रॉफ को हीरो फिल्म में ब्रेक देन वाले सुभाष घई अब जैकी के बेटे को लेकर एक प्रोजेक्ट लांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस फिल्म के लिए स्क्रिप्ट राइटर और निदेशक रेकी कर चुके हैं। अगले माह यह यूनिट मनाली में डेरा डालने वाली है। फिल्म के स्थानीय कोआर्डिनेटर शंकर ने बताया कि यूनिट के लिए इन दिनों होटलों की बुकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
वहीं शूटिंग के लिए चयन किए गए स्थलों के लिए प्रशासन से परमिशन ली जा रही है। इसे दूरदराज के क्षेत्रों में भी फिल्माया जाएगा। इसके लिए पैराग्लाइंडिंग वालों से संपर्क करने के अलावा हेलीकाप्टर की व्यवस्था भी ली जा रही है।
विज्ञापन