{"_id":"de2ca65d5a36ee2182504e9d7c249419","slug":"bolero-plunges-in-gorge-two-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो खाई में गिरी, दादा-पोते की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो खाई में गिरी, दादा-पोते की मौत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 25 Aug 2014 03:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाहौल के जाहलमा नाले में बोलेरो कैंपर के खाई में गिर जाने से दादा-पोते की मौत हो गई। शुरूआती जानकारी के मुताबिक गोहरमा गांव के रहने वाले प्रेम चंद (75) और उनका पोता प्रमोद कुमार (25) लाहौल घाटी के त्रिलोकनाथ में चल रहे पोरी मेला से वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
पढ़ें, NH-21 का ये सच जानकर दंग रह जाएंगे आप
विज्ञापन
जाहलमा नाले के पास अचानक वे गाड़ी सं संतुलन खो बैठे जिससे बोलेरो कैंपर करीब 100 मीटर गहरे नाले में जा गिरी। हादसे में प्रमोद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि प्रेम चंद की शांशां अस्पताल में मौत हो गई। घटना रविवार देर रात की है। लोगों को इस घटना के बारे में पता चला।
विज्ञापन
बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को खाई से निकाला। जाहलमा चौकी प्रभारी एएसआई कृष्ण लाल ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं घटना से गोहरमा गांव में मातम का माहौल है।