{"_id":"5714e59c4f1c1b5a788b4570","slug":"bolero-accident-at-ponta-two-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर रात खाई में गिरी बोलेरो गाड़ी, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर रात खाई में गिरी बोलेरो गाड़ी, दो युवकों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, शिलाई (सिरमौर)
Updated Tue, 19 Apr 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
बोलेरो सिंबलधार के समीप बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के पांवटा से टटियाणा मार्ग पर सिंबलधार के समीप रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे में क्षेत्र के दो युवकों की मौत हो गई। देर रात को ग्रामीणों की सहायता से मृतकों के शव गहरी खाई से बाहर निकाले गए जिससे ग्राम गंगटोली व टटियाणा गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। मिली जानकारी अनुसार रविवार देर रात को बोलेरो गाड़ी एचआर-26बी 3926 पांवटा से टटियाणा की तरफ जा रही थी। बोलेरो सिंबलधार के समीप बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
इससे वाहन सवार युवक वीरेंद्र सिंह गंगटोली तथा जोगिंद्र निवासी ग्राम टटियाणा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हुए। शिलाई पुलिस थाने व मृतकों के परिजनों को सूचना कर दी गई। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने के बाद, ग्रामीणों के सहयोग से दोनों शव गहरे खड्ड से बाहर निकाल लिए गए।
विज्ञापन
शिलाई अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। उधर, पुलिस थाना शिलाई के प्रभारी दुलो राम ने पुष्टि की है। एसएचओ ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। हादसे के कारण की जांच की जा रही है।
पीड़ित परिवारों को 10-10 हजार फौरी सहायता
नायब तहसीलदार कमरऊ राकेश कुमार ममगीन ने कहा कि रविवार को सड़क हादसे के पीड़ित परिजनों को 10-10 हजार फौरी सहायता दी गई है। पांवटा-टटियाणा सड़क पर सिंबलधार के समीप देर रात को सड़क हादसा हुआ जिसमें स्थानीय क्षेत्र के 2 युवकों की मौत हो गई। इन युवकों के परिजनों को फौरी सहायता प्रदान कर दी है।