फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   body of a person missing for four days was found buried under stones in a ravine in Jogindernagar

Dead Body Found In Jogindernagar: जोगिंद्रनगर में चार दिन से लापता व्यक्ति का खड्ड में पत्थरों से दबा मिला शव

Sun, 16 Jun 2024 04:16 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 16 Jun 2024 04:16 PM IST
सार

जोगिंद्रनगर में चार दिन पहले अचानक लापता हुए 53 साल के व्यक्ति का शव खड्ड में मिला है। पुलिस मामले की जांच जुट गई है।
 

विज्ञापन
body of a person missing for four days was found buried under stones in a ravine in Jogindernagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोगिंद्रनगर में बीते चार दिन पूर्व अचानक लापता हुए 53 साल के व्यक्ति का खड्ड में पत्थरों के नीचे दबा शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। हत्या व आत्महत्या की आशंका पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मोहन सिंह, निवासी मतकेहड़ द्राहल जोगिंद्रनगर के रूप में हुई है, जो 12 जून से अचानक घर से लापता हो गया था। उसकी तलाश को लेकर परिजन दर-दर भटक रहे थे। परिजनों ने व्यक्ति के लापता होने की स्थानीय पुलिस में शिकायत दी थी। शनिवार देर रात द्राहल पंचायत के रोपी गांव के साथ लगती रणा खड्ड में शव बरामद हुआ है। समूचे उपमंडल में इस वारदात को लेकर कई प्रकार की आशंकाओं का बाजार गर्म है।

विज्ञापन


आत्महत्या के अलावा हत्या की आशंका पर भी चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शव की हालत बेहद खराब थी और शरीर के कुछ हिस्सों में खरोंचे पाई गई है। बरहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी पधर दिनेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा। कहा कि मृतक के परिजनों व आसपास के लोगों के ब्यान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है।
विज्ञापन


बता दें कि मृतक मोहन सिंह मेहनत मजदूरी कर अपनी आजीविका कमा रहा था। 12 जून को अचानक घर से लापता होने के बाद परिजन इसकी तलाश कर रहे थे। स्थानीय पुलिस से भी तलाश की गुहार लगाई गई तो पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए तलाश शुरू कर दी। इसी बीच शनिवार देर रात जब रणा खड्ड में पत्थरों के नीचे दबा शव मिला तो पुलिस ही नहीं बल्कि मृतक के परिजन और ग्रामीण भी दंग रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed