फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bodh dharamguru dalailama in manali for two days

मनाली में दो दिन बौद्ध अनुयायियों को प्रवचन देंगे दलाईलामा

Mon, 12 Aug 2019 07:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 12 Aug 2019 07:41 PM IST
विज्ञापन
Bodh dharamguru dalailama in manali for two days
- फोटो : अमर उजाला

बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा दो सप्ताह से भी अधिक समय तक मनाली में रहेंगे। 10 अगस्त को मनाली पहुंचे दलाईलामा से सोमवार को वन मंत्री गोविंद ठाकुर ने आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन


27 अगस्त तक मनाली में रहने वाले दलाईलामा 13, 14 और 15 अगस्त को बौद्ध अनुयायियों को प्रवचन देंगे। वनमंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि बौद्ध धर्मगुरु का मनाली आना उनके और मनाली क्षेत्र के लोगों के लिए गर्व की बात है। उनकी यह एक शिष्टाचार भेंट थी।
विज्ञापन


बताया कि दलाईलामा ने कुल्लू-मनाली की सुंदर वादियों की प्रशंसा की है। कहा कि घाटी में बर्फ से ढकी चोटियां हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। उन्होंने कहा कि दलाईलामा तीन दिन तक मनाली के लोगों तथा बोध अनुयायियों को प्रवचन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दलाईलामा के मनाली पहुंचने से मनाली के पर्यटन कारोबार बढ़ेगा। इन दिनों दलाईलामा से मिलने के लिए सैकड़ों की संख्या में अनुयायी मनाली पहुंच रहे हैं। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप राम ठाकुर ने कहा कि दलाईलामा का मनाली आना गर्व की बात है। आने वाले समय में इसका लाभ पर्यटन को भी मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed