फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   block elementary education officer working from two offices in Hamirpur

Hamirpur News: दो कार्यालयों में चल रहा बीईईओ ऑफिस हमीरपुर

Fri, 10 Mar 2023 01:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर बवीता चंदेल, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
बवीता चंदेल, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 10 Mar 2023 01:16 PM IST
सार

बीईईओ कार्यालय में खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सहित छह अन्य कर्मचारी कार्यरत हैं। इसमें से तीन कर्मचारी प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय और चार कर्मचारी बीआरसीसी कार्यालय में बैठकर कार्य कर रहे हैं।

विज्ञापन
block elementary education officer working from two offices in Hamirpur
प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर के अंतर्गत बीईईओ (खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी) कार्यालय को दो अलग-अलग अधिकारियों के कार्यालयों में चलाया जा रहा है। इससे अधिकारियों और कर्मचारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीईईओ कार्यालय हमीरपुर के पास वर्तमान में केवल एक कमरा है, जो प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में है।

विज्ञापन


पूर्व में यह कमरा जिला पुस्तकालय के पास था, जबकि बीईईओ कार्यालय किराये के कमरे में चलाया जा रहा था, लेकिन बाद में जिला पुस्तकालय को नए भवन में शिफ्ट करने से बीईईओ कार्यालय को अपना कमरा वापस मिल गया। स्टाफ अधिक होने के कारण शिक्षा विभाग की ओर से बीईईओ कार्यालय को वर्ष 2007 में खंड स्रोत केंद्र समन्वयक (बीआरसीसी) में शिफ्ट किया गया, लेकिन अब 17 वर्ष बाद भी बीईईओ कार्यालय के लिए उचित भवन की व्यवस्था नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन


बीईईओ कार्यालय में खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सहित छह अन्य कर्मचारी कार्यरत हैं। इसमें से तीन कर्मचारी प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय और चार कर्मचारी बीआरसीसी कार्यालय में बैठकर कार्य कर रहे हैं। बीईईओ कार्यालय द्वारा सितंबर 2021 में प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में भवन बनाने के लिए 13.50 लाख रुपये का एस्टीमेट भेजा था, लेकिन अभी तक बजट नहीं मिलने से भवन निर्माण की प्रक्रिया अधर में लटकी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीईईओ कार्यालय का आधा स्टाफ उपनिदेशक और आधा स्टाफ बीआरसीसी कार्यालय में बैठता है। वर्ष 2021 में बीईईओ कार्यालय के भवन निर्माण के लिए बजट स्वीकृति के लिए फाइल शिक्षा निदेशालय भेजी थी। बजट स्वीकृत होते ही कार्यालय के भवन का निर्माण कार्य शुरू होगा। - कुलभूषण राकेश, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed