{"_id":"9478642417ac525f801908b7a3c133f4","slug":"blast-in-pressure-cooker-father-son-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना बनाते वक्त फटा प्रेशर कुकर, बाप-बेटा झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाना बनाते वक्त फटा प्रेशर कुकर, बाप-बेटा झुलसे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Tue, 23 Feb 2016 05:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसोई में खाना बनाते वक्त बाप बेटा के साथ बड़ा हादसा हुआ। अचानक प्रेशर कुकर फट गया जिसमें बाप बेटा दोनों झुलस गए। दोनों अस्पताल में भर्ती है। मामला हिमाचल के चंबा का है। यहां चुराह की तीसा दो पंचायत में प्रेशर कुकर फटने से बाप-बेटा झुलस गए हैं।
विज्ञापन
दोनों हादसे के वक्त रसोईघर में मौजूद थे। जिन्हें उपचार के लिए पहले तीसा अस्पताल फिर बाद में क्षेत्रीय चिकित्सालय चंबा लाया गया है। इस हादसे में बाप के हाथ बुरी तरह से जल गए हैं। बेटे का मुंह जला है। यह हादसा रविवार की रात उस समय हुआ जब बाप मूसा (60) व बेटा हनीफा (26) रसोईघर में खाना बना रहे थे।
विज्ञापन
उसी समय अचानक चूल्हे पर रखा प्रेशर कुकर तेज धमाके के साथ फट गया। जिसे सुनकर जब घर के बाकी लोग रसोई में पहुंचे तो हनीफ और मूसा बुरी तरह दर्द से कराह रहे थे। जिन्हें फौरन उपचार के लिए सिविल अस्पताल तीसा ले जाया गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद क्षेत्रीय चिकित्सालय चंबा में उपचार के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
चंबा में दोनों का उपचार चल रहा है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विशाल महाजन ने बताया कि दोनों घायलों को दाखिल कर लिया गया है व उन्हें उचित उपचार दिया जा रहा है। घायलों की हालत में सुधार हो रहा है। उधर, घायल मूसा का कहना है कि वे दाल बना रहे थे और अचानक विस्फोट हो गया।